फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police attached assets worth more than 26 crores of 66 drug smugglers

Punjab News: पंजाब पुलिस ने 66 ड्रग तस्करों की 26.32 करोड़ की संपत्ति अटैच की, 753 बड़े गैंगस्टरों को दबोचा

Sun, 27 Aug 2023 09:39 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 27 Aug 2023 09:39 AM IST
सार

अब तक 753 खतरनाक गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया गया है। बड़ी मात्रा में हथियार और वाहन पकड़े गए हैं। 16 मार्च 2022 को पंजाब में आप की सरकार आते ही नशा तस्करों व गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई थी।

विज्ञापन
Punjab Police attached assets worth more than 26 crores of 66 drug smugglers
पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : twitter

विस्तार

पंजाब पुलिस ने ड्रग तस्करों व गैंगस्टरों पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस अब 66 ड्रग तस्करों की 26.32 करोड़ की संपत्ति अटैच कर चुकी है। जबकि यह कार्रवाई लगातार जारी है। यह खुलासा सीएम भगवंत मान ने किया। उन्होंने बताया कि पंजाब ने गैंगस्टरों को काबू करने के लिए एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स बनाई है। इसकी अगुवाई एडीजीपी स्तर के अधिकारी कर रहे हैं। 

विज्ञापन



अब तक 753 खतरनाक गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर और बड़ी मात्रा में हथियार और वाहन पकड़े गए हैं। उन्होंने कहा कि यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी। 16 मार्च 2022 में राज्य में उनकी सरकार के सत्ता में आते ही नशा तस्करों व गैंगस्टरों पर कार्रवाई शुरू हो गई थी। अब तक 23518 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 17623 एफआईआर दर्ज कीं, 1627 किलो हेरोइन पकड़ी पकड़ी है। जबकि तस्करों से ड्रग मनी के रूप में 13.29 करोड़ रुपए बरामद हुए है। काफी मात्रा में हथियार भी पकड़े गए है। पुलिस किसी भी तरह स्थिति से निपटने में सक्षम है।

विज्ञापन

सरकार के नाम रही यह उपलब्धियां

राज्य के लोगों को 300 यूनिट प्रतिमाह मुफ्त बिजली की सुविधा दी जा रही है और 90 प्रतिशत लोगों का जीरो बिल आ रहा है। राज्य के 31000 से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। 12000 से अधिक कच्चे अध्यापकों को पक्का किया गया, जिससे नौजवानों का भविष्य सुरक्षित बनाया जा सके। किसानों के कल्याण के लिए उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहली बार हुआ कि सहकारी चीनी मिल ने गन्ना उत्पादकों का सारा बकाया अदा कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed