फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab police arrested brother of Punjab gangster

पंजाब गैंगस्टर के भाई को यूटी पुलिस ने दबोचा

Thu, 06 Feb 2020 02:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Punjab police arrested brother of Punjab gangster
चंडीगढ़। रामदरबार रेलवे ब्रिज फेज-2 स्थित अरुनिता स्थित गैस एजेंसी के पास पुलिस ने गैंगस्टर संपत नेहरा के खास दीपू बनूड़ के भाई विपिन कुमार उर्फ करन कुमार (22) को प्वाइंट 9 एमएम पिस्टल और तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी जून वर्ष 2018 से पंजाब पुलिस का भगोड़ा था। बुधवार आरोपी को जिला अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बुधवार को सेक्टर-31 थाना प्रभारी राजदीप सिंह की अगुवाई में एसआई मोती राम लाल टीम के साथ रामदरबार स्थित बस स्टैंड के पास पेट्रोलिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पंजाब पुलिस का भगोड़ा घोषित बनूड़ के खटिका वाला मोहल्ला निवासी आरोपी विपिन कुमार उर्फ करन कुमार किसी से मिलने आ रहा है। सूचना पर रात करीब रामदरबार रेलवे ब्रिज स्थित अरुनिता गैस एजेंसी के पास से दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से प्वाइंट 9 एमएम की पिस्टल और 3 कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद सेक्टर-31 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस जांच में सामने आया कि गैंगस्टर संपत नेहरा का सदस्य दीपू बनूड का भाई है। दीपू बनूड़ वही गैंगस्टर है, जिसने गैंगस्टर संपत नेहरा के साथ मिलकर पंचकूला के अस्पताल से अपने गिरोह के एक सदस्य को पुलिस कस्टडी से भगाया था।
विज्ञापन

गैंगस्टर दीपू बनूड़ ने उपलब्ध करवाए थे पिस्टल
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी विनीत कुमार का भाई दीपू बनूड़, संपत नेहरा और दीपक टीनू ने सितंबर 2017 में बनूड़ की पार्षद प्रीती वालिया के पति प्रिंस वालिया की हत्या की थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि पिस्टल उसके भाई दीपू बनूड़ ने उसे उपलब्ध करवाए थे। आरोपी विपिन पर राजपुरा में रंगदारी समेत अन्य कई धाराओं के तहत केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed