फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police arrested four operatives of terror module backed by Pak based terrorist Rinda

Punjab: पंजाब में बड़ी हस्तियों की हत्या की साजिश नाकाम, चार आतंकी हथियारों समेत गिरफ्तार, रेकी भी कर चुके थे

Tue, 17 Oct 2023 09:31 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 17 Oct 2023 09:31 PM IST
सार

गिरोह पाकिस्तान में छिपे आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा द्वारा समर्थित है जबकि यूएसए में बैठा गैंगस्टर हैप्पी पासिया इसे संचालित कर रहा था। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन
Punjab Police arrested four operatives of terror module backed by Pak based terrorist Rinda
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब पुलिस ने टारगेट किलिंग कर सूबे का माहौल बिगाड़ने की साजिश रच रहे एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश कर खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) के चार आतंकियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। ये चारों पाकिस्तान में छिपे केएलएफ के आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के करीबी हैं। इन्हें अमेरिका में बैठा इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन (आईएसवाईएफ) के आतंकी और एनआईए के वांछित हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी ऑपरेट कर रहा था। इनके निशाने पर राज्य के प्रसिद्ध व्यक्ति थे। इनसे 15 लाख रुपये में हत्याओं के लिए सौदा हुआ था। 

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान विक्रमजीत सिंह उर्फ राजा बैंस निवासी बटाला, बावा सिंह निवासी गांव लुद्धर (अमृतसर), गुरकिरपाल सिंह उर्फ गगन रंधावा और अमानत गिल दोनों निवासी अमृतसर शामिल हैं। आरोपियों से पुलिस .32 बोर का एक पिस्तौल और 10 कारतूस भी बरामद किए हैं। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों पर यूएपीए और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Jalandhar: घर के बाहर बैठी मां-बेटी की गोली मारकर हत्या, शव जलाने का प्रयास, अमेरिका में रह रहे दामाद पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि रिंदा और हैप्पी ने राज्य की कुछ प्रमुख हस्तियों की सुनियोजित हत्या की योजना बनाई गई। इसके बाद स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल मोहाली की टीम ने एक विशेष ऑपरेशन चलाया। इसके बाद विक्रमजीत उर्फ राजा बैंस और बावा सिंह सहित को काबू किया। जांच से पता लगा है कि हैप्पी ने विक्रमजीत के साथ टारगेट किलिंग के लिए 15 लाख रुपये में सौदा किया था। इस वारदात को अंजाम देने के लिए सितंबर 2023 के आखिरी हफ्ते विक्रमजीत ने रेकी भी की थी।

15 महीनों में 32 आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

विक्रमजीत के लिए पिस्तौल और कारतूसों का प्रबंध हैप्पी ने अपने स्थानीय साथियों गुरकिरपाल सिंह उर्फ गगन रंधावा, हरी सिंह उर्फ हैरी और अमानत गिल ने किया था। आरोपियों के खुलासे के बाद पुलिस ने गुरकिरपाल सिंह और अमानत गिल को भी काबू कर लिया है, जबकि हरि सिंह विदेश भागने में कामयाब हो गया। पंजाब पुलिस ने पिछले 15 महीनों में केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर अब तक 32 आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर 200 आंतकियों और कट्टरपंथियों को गिरफ्तार किया है।

तीन दिन पहले अमृतसर में भी पकड़ा था गिरोह

तीन दिन पहले पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से आतंकियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया था। पुलिस ने अमृतसर में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से दो आईईडी, दो हैंड ग्रेनेड, एक .30 बोर पिस्तौल के साथ दो मैगजीन और 24 कारतूस, आठ डेटोनेटर, एक टाइमर स्विच और चार बैटरी भी बरामद हुई थी। अभी आरोपी रिमांड पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed