{"_id":"626c181b3f7cee4aac4ab262","slug":"punjab-police-arrest-shiv-sena-leader-harish-singla","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला झड़प: शिवसेना नेता हरीश सिंगला गिरफ्तार, उससे पहले मीटिंग में पहुंचने पर लोगों ने पीटा, कार के शीशे तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला झड़प: शिवसेना नेता हरीश सिंगला गिरफ्तार, उससे पहले मीटिंग में पहुंचने पर लोगों ने पीटा, कार के शीशे तोड़े
Fri, 29 Apr 2022 10:26 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 29 Apr 2022 10:26 PM IST
सार
पटियाला में माहौल तनावपूर्ण होने पर स्कूलों ने छुट्टी से पहले ही अभिभावकों को बुलाकर अपने-अपने बच्चों को ले जाने को कहा। ताकि माहौल बिगड़ने से पहले सभी बच्चों को सुरक्षित उनके घरों में भेजा जा सके।
विज्ञापन
गाड़ी के टूटे शीशे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवसेना (बाल ठाकरे) पंजाब से निष्कासित पूर्व कार्यकारी प्रधान हरीश सिंगला को शुक्रवार शाम को एसपी (सिटी) हरपाल सिंह और डीएसपी मोहित अग्रवाल ने गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले श्री काली माता मंदिर में हिंदू संगठनों की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे हरीश सिंगला के साथ मारपीट हुई। हरीश सिंगला ने भागकर अपनी जान बचाई लेकिन भड़के हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हरीश सिंगला की गाड़ी पर ईंट बरसा दी। गाड़ी के शीशे भी टूट गए।
विज्ञापन
शुक्रवार को श्री काली माता मंदिर के बाहर शिव सैनिकों और दूसरे गुट के बीच भिड़त के बाद शाम को श्री काली माता मंदिर में हिंदू समाज ने बैठक बुलाई थी। बैठक में मौजूद हिंदू समाज के नुमाइंदे उस समय भड़क उठे जब बिना बुलाए हरीश सिंगला व उनका बेटा कोमला सिंगला वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
हिंदू समाज के लोगों ने हरीश सिंगला पर हिंदूओं के नाम पर अपनी सुरक्षा बढ़ाने और समाज का माहौल खराब करने का आरोप लगाया। हिंदू समाज के लोगों ने हरीश सिंगला के सुरक्षा कर्मियों की भी परवाह न की और मारपीट करनी शुरू कर दी। गुस्सा बढ़ता देख हरीश सिंगला मौके से भागे और जाकर गाड़ी में बैठकर वहां से जाने में भी गनीमत समझा लेकिन भड़के लोगों ने सिंगला की गाड़ी पर ईंट से हमला कर दिया।
विज्ञापन
समय से पहले स्कूल बंद
पटियाला में माहौल तनावपूर्ण होने पर स्कूलों ने छुट्टी से पहले ही अभिभावकों को बुलाकर अपने-अपने बच्चों को ले जाने को कहा। ताकि माहौल बिगड़ने से पहले सभी बच्चों को सुरक्षित उनके घरों में भेजा जा सके।