{"_id":"63550fd702c3d96c87459dd9","slug":"punjab-police-and-agtf-arrested-two-shooters-among-four-members-of-landa-and-satta-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली से पहले बड़ी सफलता: तरनतारन के दुकानदार की हत्या में शामिल दो शूटरों समेत चार को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली से पहले बड़ी सफलता: तरनतारन के दुकानदार की हत्या में शामिल दो शूटरों समेत चार को पुलिस ने दबोचा
Sun, 23 Oct 2022 03:31 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 23 Oct 2022 03:31 PM IST
सार
12 अक्टूबर को पंजाब के तरनतारन में कनाडा में बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा के गुर्गों ने रंगदारी न देने पर दुकानदार गुरजंट सिंह की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। दोनों गुर्गे ग्राहक बनकर दुकान में घुसे थे और पिस्टल से गोलियां बरसा घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में चारों आरोपी।
- फोटो : Punjab DGP
विस्तार
पंजाब पुलिस ने तरनतारन के दुकानदार गुरजंट सिंह हत्याकांड में दो शूटरों समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर मामले को सुलझाने का दावा किया है। इन आरोपियों ने यह हत्या विदेश में छिपे आतंकी लखबीर सिंह लंडा, यूरोप के आतंकी सतपाल सिंह उर्फ सत्ता और पाक बीकेआई के आतंकी हरविंदर रिंदा के इशारे पर की थी। 11 अक्तूबर को दो हमलावरों ने गुरजंट सिंह की दुकान के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
गिरफ्तार शूटरों की पहचान तरनतारन के शेरोन गांव निवासी गुरकीरत सिंह उर्फ घुगी और नौशेरा पन्नुआं निवासी अजमीत सिंह के रूप में हुई है। दो अन्य लोगों की पहचान बटाला निवासी हरमनजोत और आकाशदीप सिंह के रूप में हुई है। इन दोनों ने शूटरों को हथियार और अन्य साजो-सामान मुहैया करवाया था।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो 9 मिमी और दो .30 बोर समेत चार पिस्तौल और दो कारें बरामद की हैं। डीजीपी गौरव यादव ने बताया, हत्याकांड के बाद पुलिस ने दो आरोपियों रविशेर सिंह उर्फ रवि और वरिंदर सिंह उर्फ भिंडी को दबोचा था। दोनों ने गुरजंट सिंह की रेकी की थी। कड़ी पूछताछ से आरोपियों से अहम जानकारियां मिली। इसके बाद तरनतारन पुलिस, अमृतसर पुलिस और एंटी गैंगस्टर टॉस्क फोर्स ने संयुक्त रूप से आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया।
विज्ञापन
सहयोगी की मुखबिरी के शक में मारा
एसएसपी तरनतारन रणजीत सिंह ढिल्लों ने खुलासा किया है कि गुरजंट सिंह और रिश्तेदारी में उसके भाई अर्शदीप सिंह उर्फ बत्ती के बीच पारिवारिक विवाद था। अर्शदीप गैंगस्टर सतनाम सत्ता और लंडा का करीबी सहयोगी था। पिछले दिनों उसे कुरुक्षेत्र आईईडी मामले में दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था। सत्ता व लंडा को शक था कि गुरजंट की मुखबिरी पर अर्शदीप की गिरफ्तारी हुई है। इस गिरफ्तारी का बदला लेने के लिए उन्होंने गुरजंट की हत्या की।
एक धार्मिक नेता की हत्या की भी तैयारी थी
आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गुरजंट की हत्या के बाद शूटर अमृतसर में एक धार्मिक नेता की हत्या की साजिश रच रहे थे। इस हत्या की सुपारी लंडा और रिंदा ने दी थी।