फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab PCS Judiciary Final Result Out

Punjab News: पीसीएस ज्यूडिशियल का परिणाम जारी, बेटियों ने मारी बाजी, पहले पांच स्थानों पर कब्जा

Fri, 13 Oct 2023 12:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 13 Oct 2023 12:10 AM IST
सार

पीसीएस ज्यूडिशियल मेन्स की परीक्षा 2 से 4 जून के बीच आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम आयोग ने जुलाई में जारी किया था। 29 सितंबर से 8 अक्तूबर तक साक्षात्कार आयोजित किए गए थे। इसके बाद अब सभी श्रेणियों के परिणाम को पीपीएससी ने अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया है।

विज्ञापन
Punjab PCS Judiciary Final Result Out
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पंजाब लोक सेवा आयोग (पीपीएससी) ने पंजाब सिविल सर्विसेज (पीसीएस) ज्यूडिशियल की परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इस बार बेटियों का दबदबा रहा। पहले पांच स्थानों पर बेटियों ने बाजी मारी है। नमिता शर्मा, रचना बाहरी, हरअमृत कौर, साक्षी अरोड़ा व शेफालिका सुनेजा क्रमश: पहले से पांचवें स्थान पर रहीं। पंजाब में 159 ज्यूडिशियल ऑफिसर की नियुक्ति का परिणाम गुरुवार को पीपीएससी ने घोषित किया। 

विज्ञापन


पीसीएस ज्यूडिशियल मेन्स की परीक्षा 2 से 4 जून के बीच आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम आयोग ने जुलाई में जारी किया था। 29 सितंबर से 8 अक्तूबर तक साक्षात्कार आयोजित किए गए थे। इसके बाद अब सभी श्रेणियों के परिणाम को पीपीएससी ने अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया है। जारी परिणाम के अनुसार अनारक्षित श्रेणी में 52 पदों में आरक्षित श्रेणी के दो उम्मीदवारों ने भी स्थान बनाया है।

विज्ञापन

मोहाली की बेटी बनी जज, हासिल की 12वीं रैंक

मोहाली के फेज-1 की रहने वाली अमनप्रीत कौर पीसीएस (ज्यूडिशियल) की परीक्षा पास कर जज बनी हैं। अमनप्रीत कौर ने 12वीं रैंक हासिल की है। अमनप्रीत कौर ने बताया कि उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से बीएएलएलबी और एलएलएम पास किया है और साढ़े तीन साल तक कड़ी मेहनत की है।  अब जाकर उन्हें सफलता मिली है। अमनप्रीत कौर के पिता तेग सिंह और माता बलविंदर कौर ने कहा कि अमनप्रीत कौर उनकी इकलौती संतान है और उन्हें उसकी सफलता पर बहुत गर्व है। अमनप्रीत कौर ने इस सफलता के लिए दिन-रात मेहनत की है और मेहनत रंग लाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बस्सी पठानां की काजल और खन्ना की जसलीन कौर ने हासिल की सफलता 

फतेहगढ़ साहिब के हलका बस्सी पठानां की काजल ने भी पीसीएस (ज्यूडिशियल) परीक्षा पास की है। काजल ने बताया कि जज बनने में सबसे अधिक सहयोग पिता शिव कुमार नरेश ने दिया। काजल ने पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी से वकालत की पढ़ाई की है और लुधियाना की एक एकेडमी से कोचिंग ली। खन्ना की बेटी जसलीन कौर बवेजा बी जज बनी हैं। 



जसलीन कौर ने प्रदेश में 45वीं रैंक हासिल की। जसलीन की सफलता पर परिवार में जश्न का माहौल है। जसलीन कौर के पिता परमजीत सिंह और माता सुरजीत कौर ने बेटी का मुंह मीठा करवाया। जसलीन कौर ने कहा कि मैंने शुरुआत से ही कुछ अलग करने के बारे में सोचा था। पहली बार सफलता नहीं मिली। मगर हिम्मत नहीं हारी। अब दूसरे प्रयास में सफलता हासिल की है। जसलीन कौर ने 12वीं तक की पढ़ाई खन्ना के सेक्रेड हार्ट स्कूल से की। इसके बाद चंडीगढ से एलएलबी और एलएलएम किया।  इसके बाद दिल्ली में जाकर कोचिंग ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed