{"_id":"670f257cc3f1e594bd07325d","slug":"punjab-panchayat-election-in-punjab-result-all-update-news-2024-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब पंचायत चुनाव: फायरिंग-बूथ कैप्चरिंग के बीच 77 फीसदी मतदान, आधी से ज्यादा छोटी सरकार 'आप' की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब पंचायत चुनाव: फायरिंग-बूथ कैप्चरिंग के बीच 77 फीसदी मतदान, आधी से ज्यादा छोटी सरकार 'आप' की
Wed, 16 Oct 2024 12:32 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 16 Oct 2024 12:32 PM IST
सार
पंजाब में 15 अक्तूबर को 9,398 पंचायतों में सरपंच व पंच के पदों के लिए सुबह 8 से लेकर शाम 4 बजे तक मतदान हुआ। झड़प-हंगामे की छिटपुट घटनाओं के बीच वोटिंग पूरी हुई।
विज्ञापन
पंजाब पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में फायरिंग और बूथ कैप्चरिंग की घटनाओं के बीच 9,398 छोटी सरकारें चुन ली गई हैं। पंजाब में ग्राम पंचायत चुनाव में 77 फीसदी मतदान हुआ है। उपायुक्त सह जिला निर्वाचन अधिकारियों से प्राप्त आंकड़ों के राज्य निर्वाचन आयुक्त राज कमल चौधरी की तरफ से ये आंकड़े जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मानसा में 83.27 फीसदी के साथ सबसे अधिक मतदान हुआ, जबकि तरनतारन में 64.40 फीसदी के साथ सबसे कम मतदान हुआ। प्रदेश की आधी से ज्यादा पंचायतों पर आप समर्थित उम्मीदवार जीते हैं।
विज्ञापन
जिलेवार मतदान प्रतिशत:
मानसा : 83.27%
अमृतसर : 68.12%
बठिंडा : 79.43%
बरनाला : 75.21%
फतेहगढ़ साहिब : 78.47%
फरीदकोट : 70.21%
फिरोजपुर : 75.14%
फाजिल्का : 82.31%
गुरदासपुर : 69%
होशियारपुर : 69.78%
जालंधर : 66.30%
कपूरथला : 66.14%
लुधियाना : 67.1%
मालेरकोटला : 77.22%
मोगा: 69.91%
एसएएस नगर : 76.93%
श्री मुक्तसर साहिब : 78.27%
एसबीएस नगर : 69.52%
पटियाला : 73.57%
पठानकोट : 79.20%
रोपड़: 77%
संगरूर : 79.45%
हिंसा की घटनाओं के बावजूद सुबह से ही मतदान की रफ्तार अच्छी रही। तरनतारन व पटियाला में फायरिंग हुई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। इसके अलावा ईंट-पत्थर भी चले, जिसमें सब इंस्पेक्टर के साथ ही कई लोग घायल हो गए। बरनाला में ड्यूटी के दौरान एक पुलिसकर्मी व जालंधर में एक शिक्षक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मानसा ब्लॉक के गांव मानसा खुर्द में सरपंच पद के चुनाव बैलेट पेपर में दो महिला उम्मीदवारों के चुनाव चिह्न गलत प्रिंट होने के चलते प्रशासन की ओर से चुनाव रद्द कर दिया गया। मतदान 60 प्रतिशत से अधिक रहा। हालांकि, इसके बढ़ने की उम्मीद है। अंतिम आंकड़े बुधवार सुबह तक घोषित किए जाएंगे। नतीजे भी सुबह तक ही स्पष्ट हो पाएंगे।
देर तक जारी रही वोटिंग
सुबह 8 बजे मतदान शुरू हुआ था, जो 4 बजे तक जारी रहना था, लेकिन कई मतदान केंद्रों पर भीड़ जुटने के कारण देर शाम तक वोटिंग जारी रही। सीमावर्ती जिले तरनतारन में वोटिंग के दौरान फायरिंग भी हुई। यहां गांव सोहल सैन भगत में पोलिंग बूथ के बाहर गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया है। विवाद लाइन में लगने को लेकर शुरू हुआ था, जिसने गंभीर झगड़े का रूप ले लिया।पटियाला के हलका सन्नौर के गांव खुडा में मतदान के दौरान कुछ लोग पोलिंग बूथ पर कब्जा कर बैलेट बाॅक्स लेकर भाग गए। इस दौरान गोली भी चली, जिसमें एक नौजवान गंभीर घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए सरकारी राजिंदरा अस्पताल दाखिल कराया है। घायल की पहचान सोनी सिंह निवासी गांव खुडा के तौर पर हुई है। पुलिस ने तुरंत ही नजदीक के खेतों से बैलेट बाॅक्स बरामद कर लिया। मौके पर सांसद डाॅ. धर्मवीर गांधी भी पहुंचे, जिन्होंने पीड़ित लोगों से बातचीत की।
कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी के गांव सवाल में जाली वोट डालने को लेकर विवाद शुरू हो गया, जो खूनी झड़प में बदल गया। दो पक्षों में तलवारें चलीं, जिसमें दोनों पक्षों के चार लोग जख्मी हो गए। यहां गांव गिल्लां में मेंबर पंचायत चुनाव का एक पक्ष के समर्थकों ने बायकाॅट भी कर दिया और प्रशासन पर वोटर सूची में धांधली के आरोप लगाया।