फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab on alert, security tightened near Pathankot air-base

एयरबेस हमले की बरसी पर पठानकोट में अलर्ट, हाईटेक उपकरण से निगरानी

Sun, 24 Dec 2017 08:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 24 Dec 2017 08:28 PM IST
विज्ञापन
Punjab on alert, security tightened near Pathankot air-base
Pathankot airbase attack - फोटो : अमर उजाला
खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद से जिला पठानकोट में हाई अलर्ट कर दिया गया है। हालांकि खुफिया इनपुट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। चप्पे-चप्पे पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि पठानकोट में सुरक्षा चौकसी काफी बढ़ा दी गई है, जो आमतौर पर किसी खुफिया इनपुट के बाद ही देखने को मिलती है। 
विज्ञापन


नए साल के करीब आते ही पिछले वर्ष की तरह सुरक्षा चौकसी बढ़ाई गई है। इसका कारण 2 फरवरी 2016 के दिन एयरफोर्स स्टेशन पर हुए आतंकी हमला भी है। इन दिनों खूब सर्दी पड़ती है। भारत-पाक बार्डर के साथ सटे क्षेत्रों में कोहरे की चादर बिछी रहती है। इसका फायदा घुसपैठ के लिए किया जाता है। इसलिए इन दिनों में सुरक्षा चौकसी बढ़ा दी जाती है। पिछले साल भी नव वर्ष के करीब आते ही खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया था। इस बार फिर से नववर्ष के करीब आते ही सुरक्षा चौकसी बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन


अलर्ट को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस सुरक्षा लगाई गई है। शहर के एंट्रेस पर पुलिस कमांडो भी तैनात हैं। वहीं बार्डर से सटे क्षेत्रों में बीएसएफ तैनात है। बीएसएफ  के अलावा पुलिस को भी अत्याधुनिक डिवाइस दिए गए है, जिससे रात के समय में भी कई किलोमीटर तक देखा जा सकता है। इस डिवाइस का नाम एचएचटीआई है। बार्डर से पठानकोट के रास्ते में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। कई जगहों पर चेकिंग की जा रही है और नाकों पर पुलिस सतर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed