{"_id":"5f9bf423f3e9b828d4171ea3","slug":"punjab-news-punjab-government-will-start-punjab-job-helpline","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर, सरकार शुरू करेगी 'पंजाब जॉब हेल्पलाइन'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर, सरकार शुरू करेगी 'पंजाब जॉब हेल्पलाइन'
Fri, 30 Oct 2020 04:39 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 30 Oct 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
पंजाब सरकार 'पंजाब जॉब हेल्पलाइन' शुरू करने जा रही है। इस हेल्पलाइन की मदद से राज्य के बेरोजगार युवक नई नौकरी की तलाश कर सकते हैं। यहां पर फोन कर युवा राज्य और पूरे देश में नौकरी की तलाश को लेकर सवालों के जवाब आसानी से पा सकेंगे। 25 सीटों वाले सरकार के इस कॉल सेंटर में युवाओं के सभी जवाबों के उत्तर अंग्रेजी और पंजाबी भाषा में मिल पाएंगे।
विज्ञापन
यह हेल्पलाइन सेंटर सोमवार से शनिवार सुबह नौ बजे से शाम पांच तक अपनी सेवाएं प्रदान करेगा। नौकरी की खोज करने वालों को अधिकृत वेबसाइट pgrkam.com पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन और प्रोफाइल अपडेट करने में भी मदद की जाएगी। जिससे वह देश भर में उपलब्ध रिक्त पदों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। हेल्पलाइन से कौशल विकास, सरकारी योजनाओं, कर्ज और स्वरोजगार से संबांधित सवालों के जवाब भी मिल सकेंगेष
विज्ञापन
नौकरी की खोज करने वाले उन विभिन्न पहलक दमियों और सेवाओं संबंधी भी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे, जो कि विभाग द्वारा कॉलिंग, मैसेजिंग के द्वारा चलाई जा रही हैं। इस कॉल सेंटर के द्वारा मालिकों को भी सुविधा दी जाएगी, जिसके द्वारा वह फ़ोन कर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। वह अपनी जरूरत के अनुसार कर्मचारियों की मांग रख सकते हैं, जिसके बाद विभाग योग्यताओं के मापदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों का प्रबंध करेगा।
विज्ञापन
जल्द जैयार हो जाएगा मोबाइल एप
रोजगार सृजन के सचिव राहुल तिवाड़ी ने कहा कि विभाग पहले ही वेब-आधारित पोर्टल www.pgrkam.com के द्वारा सेवाएं प्रदान कर रहा है और अब मोबाइल ऐप तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा इस हेल्पलाइन से जिन उम्मीदवारों की तकनीक तक पहुंच नहीं है, वह सीधे कॉल ऑपरेटर के साथ बात कर सकेंगे और सेवाएं हासिल कर सकेंगे।
पंजाब घर-घर रोजगार और कारोबार मिशन के तहत यह सुविधा शुरू करने जा रहा है। सूबे के बेरोजगार युवाओं को निश्चित तौर पर इस सुविधा से लाभ मिलेगा। चरणजीत सिंह चन्नी, मंत्री, रोजगार सृजन विभाग, पंजाब सरकार।