{"_id":"5f32f1838ebc3e3cd87da376","slug":"punjab-news-in-hindi-obscene-video-sudden-started-during-online-class","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ बच्चों की ऑनलाइन क्लास में अचानक चलने लगा अश्लील वीडियो, जानें- फिर क्या हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ बच्चों की ऑनलाइन क्लास में अचानक चलने लगा अश्लील वीडियो, जानें- फिर क्या हुआ
Wed, 12 Aug 2020 01:01 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 12 Aug 2020 01:01 AM IST
सार
- पैरेंटस ने वीडियो स्कूल प्रबंधन को सौंपा, स्कूल ने साइबर सेल को दी शिकायत
- बच्चे के पैरेंट्स बोले- हमारे बच्चे की आईडी का किसी ने किया गलत इस्तेमाल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
मोहाली के फेज-4 स्थित एक निजी स्कूल की ऑनलाइन कक्षा के दौरान एक छात्र की यूजर आईडी से अश्लील वीडियो चलने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पैरेंट्स ने वीडियो बनाकर स्कूल को सौंपा है। इस पर स्कूल प्रबंधन ने साइबर सेल को शिकायत दे दी है। वहीं, शिक्षा विभाग जांच कर रहा है। शिक्षा विभाग की टीम ने डीईओ हिम्मत सिंह की अगुवाई में मामले की जांच के लिए स्कूल का दौरा किया। डीईओ ने कहा कि मामले की गहराई से जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला कक्षा 7वीं के ग्रुप में सामने आया है। ऑनलाइन कक्षा के ग्रुप में करीब सौ छात्र हैं। ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान किसी की आईडी से अचानक अश्लील वीडियो स्क्रीन पर दिखा। वहीं, जब ऑनलाइन कक्षा में बच्चे के साथ बैठे पैरेंट्स ने देखा तो उन्होंने तुरंत इसका वीडियो बना लिया। जिसके बाद इसे मामले को स्कूल मैनेजमेंट के सामने लाया गया।
विज्ञापन
पैरेंट्स ने कहा कि इससे उनके बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। पता चलने पर स्कूल मैनेजमेंट ने उस बच्चे को वीडियो कॉल की जिसकी आईडी पर अश्लील वीडियो दिखा था। उस समय बच्चा अपने पैरेंट्स के साथ था। अंदेशा जताया जा रहा है कि बच्चे की यूजर आईडी का किसी ने गलत इस्तेमाल किया है। साइबर सेल की रिपोर्ट पर ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन