फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab News in Hindi: MLAs will have corona test before entering the Punjab assembly

बड़ा फैसला: विधानसभा में प्रवेश से पहले विधायकों का होगा कोरोना टेस्ट, तुरंत मिलेगी रिपोर्ट

Thu, 27 Aug 2020 11:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 27 Aug 2020 11:46 PM IST
सार

  • संक्रमित विधायकों के संपर्क में रहने वालों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही अंदर जाने दिया जाएगा
  • पंजाब का एक दिवसीय सत्र आज , लगभग पूरे विपक्ष को ही टेस्ट से गुजरना होगा

विज्ञापन
Punjab News in Hindi: MLAs will have corona test before entering the Punjab assembly
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

पंजाब सरकार ने एक दिवसीय विधानसभा सत्र से एक दिन पहले गुरुवार को बड़ा फैसला लिया है। पॉजिटिव आए अपने साथी विधायकों के करीबी संपर्क में रहे विधायकों का शुक्रवार को सत्र आरंभ होने से पहले टेस्ट किया जाएगा। इसकी रिपोर्ट तुरंत आ जाएगी। इसमें अगर किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई तो उसे सदन में प्रवेश नहीं मिलेगा।

विज्ञापन


राज्य सरकार ने यह फैसला विपक्षी दलों के विधायकों की जिद को देखते हुए लिया है। इन विधायकों ने अपनी निगेटिव रिपोर्ट का हवाला देते हुए एलान किया है कि एकांतवास में रहने के बजाय वे सदन की कार्यवाही में जरूर शामिल होंगे। वहीं, नए आदेश के हिसाब से लगभग पूरे विपक्ष के सदस्यों का टेस्ट होगा क्योंकि वे अपने संक्रमित साथियों के संपर्क में थे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को कोविड संबंधी स्थिति का जायजा लेने के लिए अफसरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक की। इस दौरान मुख्य सचिव विनी महाजन ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि कोरोना पॉजिटिव विधायकों के संपर्क में आने वाले विधायक अगर सत्र में हाजिरी लगाने के इच्छुक हैं तो वे विधानसभा में टेस्टिंग के लिए जल्दी पहुंचें। विधानसभा का सत्र शुक्रवार को 11 बजे आरंभ होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

देखें वीडियो: हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री की तरफ से जल्द टेस्ट रिपोर्ट के लिए विधानसभा के साथ-साथ पंजाब भवन और एमएलए हॉस्टल में सत्र से पहले टेस्टिंग के लिए ट्रूनेट और आरएटी मशीनें लगाने के निर्देश दिए थे। इससे सत्र शुरु होने से 48 घंटे पहले कोविड टेस्ट में निगेटिव आने वालों को ही सत्र में शामिल होने की अनुमति दे दी जाती। लेकिन संक्रमित विधायकों के संपर्क में रहे विधायक अपनी पहले की निगेटिव रिपोर्ट का हवाला देते हुए न इसके लिए माने और न ही एक सप्ताह तक एकांतवास में रहने को तैयार हुए। 

सूबे में संक्रमित मंत्रियों-विधायकों की संख्या 29 हुई 
पंजाब में कोरोना से संक्रमित मंत्रियों और विधायकों की संख्या गुरुवार को 29 तक पहुंच गई। बुधवार तक यह संख्या 23 थी। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री ने सभी सदस्यों से अपील की है कि जो भी संक्रमित मंत्रियों-विधायकों के संपर्क में रहे हैं, वे शुक्रवार को विधानसभा के एक दिवसीय सत्र में हिस्सा न लें। 

आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से दिए जा रहे धरनों का उल्लेख करते हुए कैप्टन ने कहा कि ये आम लोगों के जीवन को खतरे में डाल रहे हैं। आप को धरने बंद करने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये इस महामारी को फैलाने के लिए आग में घी का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायकों में से अब तक चार सदस्य (एक बागी विधायक) कोविड पॉजिटिव आ चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed