फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab News in Hindi: Four new covid testing labs started in three districts of Punjab

पंजाब: मोहाली समेत तीन जिलों में चार नई टेस्टिंग लैब शुरू, रोजाना होंगे 20 हजार टेस्ट

Mon, 10 Aug 2020 08:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली/जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली/जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 10 Aug 2020 08:57 PM IST
सार

  • पंजाब सरकार ने मोहाली समेत प्रदेश में शुरू की चार नई कोरोना टेस्टिंग लैब 
  • कोरोना केस बढ़ने से न घबराएं, गाइडलाइन का पालन जरूर करें: ओपी सोनी

विज्ञापन
Punjab News in Hindi: Four new covid testing labs started in three districts of Punjab
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

पंजाब में लगातार कोरोना का कहर बढ़ रहा है। सरकार ने महामारी को लेकर बेहद गंभीर है। इसी कड़ी में सोमवार को राज्य के तीन जिलों में चार नई कोविड टेस्टिंग लैब की शुरूआत सोमवार को की गई। इसी के साथ पंजाब की रोजाना की टेस्टिंग क्षमता 16 से बढ़कर 20 हजार हो गई है। इन लैबों में अति आधुनिक उपकरण और विशेष स्टाफ तैनात किया है। 

विज्ञापन


यह जानकारी सोमवार को मेडिकल शिक्षा एवं खोज मंत्री ओपी सोनी और स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने दी। इस दौरान वे फेज-5 स्थित पंजाब बायोटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेटर एंड पंजाब फॉरेसिंक लैब में कोरोना लैब का शुभारंभ करने पहुंचे थे। मंत्री सोनी ने कहा कि देश भर में कोविड केसों में काफी बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन


वहीं, पंजाब इस चुनौती का सामना करने को तैयार है। पंजाब और सेहत के बुनियादी ढांचे और वायरस टेस्टिंग क्षमता को सबसे तेजी से अपग्रेड करने वाले राज्यों में एक है। मंत्री सोनी ने बताया कि मोहाली समेत चार लैब राज्य में शुरू हुई हैं। इनमें कोविड-19 वायरल टेस्टिंग की क्षमता 16 हजार टेस्ट से बढ़ाकर 20 हजार टेस्ट रोजाना हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रीजनल डिजीज डायग्नोस्टिक लेबोरेटरी जालंधर और गुरु अंगद देव वेटर्नरी एंड एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी लुधियाना में भी लैब शुरू की है। मंत्री सोनी ने लोगों को सलाह दी है कि वह बीमारी को लेकर घबराएं नहीं। बल्कि सावधान रहें और स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन का पूरी तरह पालन जरूर करें। 

वहीं बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि बड़ी संख्या में कोरोना के केस सामने आ रहे हैं। यह बात अपने आप में दर्शाती है कि हम बड़े स्तर पर वायरस की टेस्टिंग कर रहे हैं। समय से टेस्ट होने के बाद पॉजिटिव लोगों को दूसरों से अलग किया जा रहा है। इससे इस बीमारी के फैलने की संभावना कम हो रही है।

चार विभागों ने मिलकर बनाई लैब
जानकारी के मुताबिक पंजाब देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है, जहां पर मेडिकल शिक्षा एवं खोज विभाग के अलावा राज्य के गृह विभाग मोहाली में फॉरेंसिक लैब, पशु पालन विभाग रीजनल डिजीज डायग्नोस्टिक लेबोरेटरी जालंधर और गुरु अंगद देव वेटर्नरी एंड एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी लुधियाना और साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग पंजाब बायोटेक्नोलॉजी इन्कुबेटर को कोविड-19 टेस्ट के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। यह लैब 16 अति आधुनिक लैब में से एक है। इसमें रेफ्रीजरेटर, पूरी तरह आटोमेटिड बायोसेफ्टी कैबिनेट, रियल टाइम पीसीसी और स्पैकटोरियम शामिल है।

हर लैब पर आई एक करोड़ की लागत

पंजाब में स्थापित की गई लैब में उपकरणों में एक करोड़ की लागत आई है। चार लैबों में कुल 83 अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जिनमें माइक्रोबॉयोलॉजिस्ट, खोज सहायक, मेडिकल लैब टेक्नीशियन, डॉटा एंट्री ऑपरेटर एवं सहायक स्टाफ शामिल है। इस मौके पर एपीएस सतीश चंद्र, प्रमुख सचिव मेडिकल शिक्षा एवं खोज डीके तिवारी और उप कुलपति बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज डॉ. राज बहादुर शामिल रहे।

जालंधर में कोरोना टेस्टिंग लैब शुरू
चिकित्सक शिक्षा व अनुसंधान मंत्री ओपी सोनी ने सोमवार को कहा कोरोना पीड़ितों के सैंपल पहले फरीदकोट व अमृतसर भेजा जाता था। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के निर्देश पर सोमवार को मोहाली में 2, लुधियाना व जालंधर में 1-1 लैब का शुभारंभ किया गया है। 

उन्होंने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि इन शहरों में बढ़ते कोरोना के केस को देखते हुए इन शहरों में लैब बनाना बहुत जरूरी था। उन्होंने बताया जालंधर लैब में रोजाना एक हजार टेस्ट हो सकेंगे। इसके अलावा लुधियाना में भी एक हजार व मोहाली में 2 हजार टेस्ट होंगे। 

मेडिकल कॉलेजों की तरफ से मनमानी फीस लेने के सवाल पर मंत्री सोनी ने कहा कि हमारी सरकार ने इस मामले में एक बिल पास करके फीस को तय किया है। हमने प्राइवेट कॉलेज की 4.5 साल की फीस 47 लाख व सरकारी कॉलेजों की पूरे कोर्स की फीस 7 लाख रुपये तय कर दी है। इस बारे में नोटिफिकेशन हो गया है, घबराने की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed