भाजपा के पूर्व मंत्री बोले- किसानों के धरने में नक्सली शामिल, वे मसला हल नहीं होने देना चाहते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि कानूनों को लेकर पंजाब में किसानों के चल रहे प्रदर्शन पर सोमवार को भाजपा के पूर्व मंत्री मदन मोहन मित्तल ने कहा के किसानों के धरने में नक्सली शामिल हो चुके हैं। जो केंद्र के साथ किसानों का मसला हल होना नहीं देना चाहते। सोमवार को बठिंडा सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि अकाली दल एनडीए से कृषि कानूनों को लेकर अलग नहीं हुआ, बल्कि पंजाब में अपनी साख बचाने को अलग हुआ। उन्होंने कहा कि अकाली दल सिर्फ इस मामले पर राजनीति करना चाहता है। लेकिन पंजाब का किसान बादल परिवार को समझ चुका है।
मित्तल ने कहा कि कैप्टन सरकार ने किसान संघठनों का धरना केंद्र के खिलाफ लगवाया। मगर ये सभी धरने अब कांग्रेस सरकार के लिए ही गले की फांस बन चुके हैं। कैप्टन सरकार ने विधानसभा में जो विधेयक पारित किया वह केवल नाटक है। उन्होंने संदेह जताया कि अगर ऐसे ही कांग्रेस सरकार किसानों के धरने को शह देती रही तो पंजाब में फिर से काला दौर आ सकता है।
मित्तल ने कहा उक्त किसानों के धरने में नक्सली शामिल हो चुके जो केंद्र के साथ किसानों का मसला हल नहीं होने दे रहे। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार इस मामले पर बड़ा सोच समझ के चले। सब के बीच मदन मोहन मित्तल ने चुनाव को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब में 2022 विधानसभा चुनाव में 117 सीटों और निगम चुनाव में 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं केंद्र सरकार कुछ महीने में किसानों के साथ मसले को हर कर लेगी।