{"_id":"5f341cd82b63c6670b72762c","slug":"punjab-news-in-hindi-cova-app-will-tell-the-number-of-beds-available-in-hospitals","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: अस्पताल में बेड है या नहीं, बताएगा ये खास एप, इन कामों में भी होगा मददगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: अस्पताल में बेड है या नहीं, बताएगा ये खास एप, इन कामों में भी होगा मददगार
Thu, 13 Aug 2020 12:23 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 13 Aug 2020 12:23 AM IST
सार
- राज्य के 50 लाख लोग ले रहे हैं कोवा एप का लाभ : विनी महाजन
- प्लाज्मा दान करने वाले भी एप के जरिये जता सकेंगे अपनी इच्छा
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहुत जल्द कोवा एप से पंजाब में सरकारी और निजी अस्पतालों में उपलब्ध बेडों की संख्या का पता लगा सकेंगे। किस अस्पताल में कोरोना के इलाज के लिए कितने बेड हैं। इसकी भी जानकारी इसी एप से हासिल की जा सकेगी। कोरोना से ठीक होने वाले मरीज भी इसी एप की मदद से प्लाज्मा दान की स्वेच्छा भी जता सकेंगे।
विज्ञापन
मुख्य सचिव विनी महाजन ने बताया कि कोवा एप कोविड-19 के दौरान राज्य के लोगों के लिए बहुत लाभप्रद सिद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि कोवा एप पर अब तक कुल 50 लाख पंजीकरण हो चुके हैं। यह आंकड़ा भी बढ़ रहा है। पंजाब के सरकारी अस्पतालों में ऑनलाइन ओपीडी के लिए इसको ई-संजीवनी के साथ जोड़ा गया है और अब तक 1300 से अधिक सलाह किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
कोवा एप में प्रवासी मजदूरों के लिए खाने, अपने पैतृक राज्य जाने के लिए पंजीकरण और ट्रेन की टिकट बुक करवाने का भी विकल्प है। नागरिकों के साथ उनके क्षेत्र में किराने, जरूरी वस्तुएं प्रदान करने जैसी सुविधाओं की जानकारी साझा की गई है। वह किराने का सामान ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैं। कोवा एप प्रणाली पुलिस को पंजाब में आने या पंजाब से जाने वालों के साथ निपटने में मददगार हो रही है।
विज्ञापन