फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab News in Hindi: Capt Amarinder singh Distributed 44 thousand smartphones to students

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने छात्रों को बांटे 44 हजार स्मार्टफोन, पंजाब स्मार्ट कनेक्ट स्कीम का पहला चरण पूरा

Fri, 01 Jan 2021 12:51 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 01 Jan 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Punjab News in Hindi: Capt Amarinder singh Distributed 44 thousand smartphones to students
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को ‘पंजाब स्मार्ट कनेक्ट स्कीम’ के पहले चरण का समापन करते हुए 44,015 स्मार्टफोन बांटकर अपनी सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों के बारहवीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों को इस साल के अंत तक 1,74,015 स्मार्ट फोन बांटे जाने का वादा पूरा कर दिया।

विज्ञापन


वर्चुअल समागम के दौरान कैप्टन ने कहा कि राज्य सरकार की यह पहल सरकारी स्कूलों में खासकर कोविड-19 महामारी के दौरान निर्विघ्न ई-शिक्षा को मजबूत करने में सहायक होगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले 12 के विद्यार्थियों को 1,30,000 स्मार्टफोन बांटे गए थे। मुख्यमंत्री ने इस स्कीम के एलान के बाद दाखिला लेने वाले बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को भी 1428 स्मार्टफोन जल्द देने का वादा किया, जिससे 87.84 करोड़ रुपये की लागत वाली स्कीम के अंतर्गत फोन प्राप्त करने वाले 1946 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के 1,75,442 विद्यार्थी (88,059 लड़के और 87,284 लड़कियां) हो जाएंगे। इस मौके पर गुरुवार को राज्य के 1101 स्कूलों में हुए स्मार्टफोन वितरण समारोहों में विभिन्न मंत्रियों, विधायकों और अन्य ने शिरकत की। 
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों को 3502 टैबलेट मुहैया कराए
सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को प्राइवेट और कांवेंट स्कूलों के विद्यार्थियों के मुकाबले बेहतरीन बुनियादी ढांचा मुहैया करवाने के लिए राज्य सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि सूबे में आधुनिक ढांचे के साथ 7842 स्कूलों को स्मार्ट में बदला जा चुका है। इसी तरह स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्यभर में 16,589 क्लासरूम, स्मार्ट क्लासरूम में बदले हैं। चार करोड़ रुपये की लागत के साथ 394 स्कूलों में 3502 टैबलेट भी मुहैया करवाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed