फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab News in Hindi: BJP Mahila Morcha Protest in Punjab

जहरीली शराब कांड: पंजाब में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, मांगा कैप्टन का इस्तीफा

Thu, 06 Aug 2020 06:16 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/जालंधर/पठानकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/जालंधर/पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 06 Aug 2020 06:16 PM IST
विज्ञापन
Punjab News in Hindi: BJP Mahila Morcha Protest in Punjab
भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के दिशा-निर्देश पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष मोना जैसवाल के निर्देश पर महिला मोर्चा की अलग-अलग इकाइयों ने भाजपा के संगठनात्मक प्रदेश के सभी जिलों में पंजाब की कांग्रेस सरकार व कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे की मांग को लेकर रोष-प्रदर्शन किए। इसी कड़ी में मोना जैसवाल ने भी अबोहर में महिला कार्यकर्ताओं को साथ लेकर रोष-प्रदर्शन किया। इस दौरान कैप्टन से जहरीली शराब से हुई मौतों की जिम्मेदारी लेते हुए नैतिकता के आधार पर इस्तीफा की मांग की। 

विज्ञापन


मोना ने कहा कि कैप्टन ने पवित्र गुटका साहिब हाथ में लेकर चार हफ्ते में नशा खत्म करने की बात कही थी लेकिन नशे से हजारों लोगों की मौत के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह व कांग्रेस सरकार के नेताओं ने मृतकों की विधवाओं की आज तक कभी सुध नहीं ली। उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह से सवाल पूछते कहा कि पहले हजारों नौजवानों की जिंदगियां छीन चुकी पंजाब की कांग्रेस सरकार और अब 120 से ऊपर लोगों की मौत के बाद इन पीड़ित परिवारों की विधवाओं के भरण-पोषण की जिम्मेदारी किसकी है।
विज्ञापन


जैसवाल ने कहा कि कैप्टन सरकार इन मौतों की जिम्मेदारी को समझते हुए नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे, ताकि पंजाब को पहले की तरह खुशहाल बनाया जा सके। कैप्टन अगर अपनी गद्दी नहीं छोड़ते तो भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश की महिलाओं को साथ लेकर सड़कों पर निरंतर संघर्ष जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जालंधर में भी प्रदर्शन
जालंधर में अध्यक्ष मीनू शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न जगहों पर महिला नेताओं ने धरना प्रदर्शन किया। सामाजिक दूरी को बनाते हुए महिला मोर्चा ने प्रत्येक क्षेत्र में चार-चार महिलाओं के साथ काले बिल्ले लगाकर विरोध जताया। 

जिला अध्यक्ष मीनू शर्मा ने कहा कि राज्य में कैप्टन सरकार नशे की रोकथाम के दावे तो कर रही है लेकिन माझा क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से करीब 115 लोगों की मौत ने उजागर कर दिया है कि राज्य में नशे का कारोबार धड़ल्ले से हो रहा है। 

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान में कैप्टन ने गुटका साहिब हाथ में पकड़ कर कसम खाई थी कि वह 28 दिनों में पंजाब से नशा खत्म कर देंगे लेकिन कैप्टन ने नशा खत्म करने की बजाय नशे को बढ़ावा दिया है। सीएम को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

पठानकोट: भाजपा महिला मोर्चा ने दिया धरना, सीएम से मांगा इस्तीफा

जहरीली शराब के सेवन से सैकड़ों लोगों की मौत के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने कैप्टन सरकार के खिलाफ पठानकोट के गाड़ी अहाता चौक में धरना देकर मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शन की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा मामून मंडल की अध्यक्ष आशु ठाकुर ने की। प्रदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीना परमार और पूर्व सरपंच प्रीत कौर विशेष तौर पर पहुंचीं। 

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीना परमार ने कहा कि जब से पंजाब में लोगों को ठगने वाली कांग्रेस की सरकार आई है लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। चुनाव के दौरान कैप्टन सरकार ने बड़े-बड़े दावे किए थे कि उनके सत्ता में आते ही पंजाब को नशा मुक्त बनाया जाएगा लेकिन लोगों से झूठ बोलकर वोट बटोरने वाली सरकार की पोल बीते दिनों जहरीली शराब से सैकड़ों लोगों की मौत होने से खुल गई है। 

परमार ने कैप्टन से इस्तीफे की मांग करते हुए चेतावनी दी कि जिन लोगों के कारण कीमती जानें गई हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान सेल्फ हेल्प ग्रुप की अध्यक्ष रीना, काजल, किरण, शिव चरण सिंह, बिट्टू शर्मा, कालू शर्मा उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed