फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab New Governor Gulab Chand Kataria oath today all update news

Punjab: नए राज्यपाल के रूप में गुलाब चंद कटारिया ने ली शपथ, राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद रहे सीएम मान

Wed, 31 Jul 2024 11:51 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 31 Jul 2024 11:51 AM IST
सार

गुलाब चंद कटारिया पंजाब के राज्यपाल के साथ ही चंडीगढ़ के प्रशासक की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। कटारिया को दूसरी बार राज्यपाल बनाया गया है। इससे पहले वे असम के राज्यपाल थे। कटारिया पंजाब के 30वें गवर्नर बने हैं।

विज्ञापन
Punjab New Governor Gulab Chand Kataria oath today all update news
पंजाब के नए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने ली शपथ। - फोटो : X @PTI_News

विस्तार

पंजाब के नए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने आज राजभवन में पद की शपथ ली। पंजाब एवं हरियाणा हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस ने उन्हें शपथ दिलाई। समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान उपस्थित रहे। पदभार संभालने से पहले कटारिया ने चंडीगढ़ के सेक्टर 8 सी में शिव मंदिर में माथा टेका। मंदिर के अध्यक्ष एवं चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस  लक्की और मंदिर कमेटी ने उनका अभिनंदन किया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


कटारिया बुधवार सुबह सवा आठ बजे सेक्टर 8 के प्राचीन मंदिर में पहुंचे। वहां पहुंचने पर उनका सिरोपा देकर स्वागत किया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष एचएस लक्की ने फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित अयोध्या प्रसाद शास्त्री ने पूजा करवाई। कटारिया ने भगवान शिव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया। पंडित अयोध्या प्रसाद शास्त्री ने वेद मंत्रों से अभिषेक कराया। पूजन के उपरांत कटारिया ने पुजारी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उनसे कहा कि आपने बहुत ही अच्छा पूजन कराया है। विधि पूर्वक पूजा करते हुए कटारिया ने शिवलिंग पर जल चढ़ाने के बाद भगवान को चंदन अर्पित किया। शिवलिंग पर ओमकार बनाया और बेलपत्र चढ़ाया। अयोध्या प्रसाद शास्त्री ने बताया कि उन्होंने गुलाबचंद कटारिया को आशीर्वाद दिया है कि पंजाब और चंडीगढ़ की बेहतरी  के लिए बेहतरीन काम करेंगे। उन्होंने नवनियुक्त राज्यपाल की लंबी आयु और बेहतरीन स्वास्थ्य की कामना भगवान शिव से की है। कटारिया ने मंदिर में स्थित सभी देवी देवता का दर्शन किए।

भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं कटारिया

गुलाब चंद कटारिया राजस्थान में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं और पार्टी की केंद्रीय कार्य समिति के सदस्य भी हैं। वे राजस्थान सरकार के गृहमंत्री रह चुके हैं। इससे पहले वे ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री भी रह चुके हैं। उनका जन्म राजस्थान के उदयपुर में 13 अक्तूबर 1944 को हुआ था। 1977 में गुलाब चंद कटारिया ने पहली बार छठी राजस्थान विधानसभा के लिए उदयपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन भरा और विजयी हुए।  

गुलाब चंद कटारिया भारतीय जनता पार्टी से एक भारतीय राजनीतिज्ञ भी हैं। क्योंकि इन्हें राजनीति का लंबा अनुभव है। गुलाब चंद कटारिया ने 11 चुनाव लड़े, जिनमें से नौ जीते हैं। उदयपुर से वे 9वीं लोकसभा के सदस्य भी रह चुके हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed