फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab new government, ut administration want officers for chandigarh

यूटी को पंजाब की नई सरकार से अफसर मिलने की आस, भेजा रिमाइंडर

Mon, 20 Mar 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 20 Mar 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
Punjab new government, ut administration want officers for chandigarh
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : File Photo
पंजाब की नई सरकार से चंडीगढ़ प्रशासन भी बड़ी आस लगाए हुए है। चंडीगढ़ प्रशासन ने अधिकारियों का पैनल भेजने का रिमाइंडर राज्य सरकार के पास भेज दिया है। 
विज्ञापन

चंडीगढ़ प्रशासन पिछले कई सालों से अधिकारियों की कमी से जूझ रहा है। वित्त सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद के लिए भी अधिकारियों का पैनल नहीं भेजा गया है। 30 जनवरी को वित्त सचिव सर्वजीत सिंह कार्यकाल पूरा करने के बाद पंजाब वापस लौट गए थे। तब से अब तक चंडीगढ़ में वित्त सचिव का पद खाली है। वह भी ऐसे समय में जब नई एक्साइज पॉलिसी बननी है। गृह सचिव अनुराग अग्रवाल वित्त सचिव का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे हैं। 
विज्ञापन


वित्त सचिव के साथ दूसरे कई सेक्रेटरी स्तर के अधिकारियों की कमी से यूटी प्रशासन जूझ रहा है। सेक्रेटरी स्तर के अधिकारी नहीं होने से सभी पॉलिसी लटकी हुई हैं। जो काम एक सप्ताह का है उसमें छह महीने लग रहे हैं। कार्यकाल खत्म होने या बीच में ही अधिकारी वापस जा रहे हैं, उनके बदले में अधिकारी नहीं मिल रहे हैं। वित्त सचिव के लिए कार्यकाल खत्म होने से तीन महीने पहले पैनल मांगा गया था। लेकिन अधिकारी जाने के दो महीने बाद भी अधिकारी नहीं मिला है। जो पैनल पंजाब ने भेजा था उसमें प्रमोट हुए अधिकारियों के नाम होने से वापस भेजना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल वेलफेयर सेक्रेटरी रहीं भावना गर्ग और ज्वाइंट सेक्रेटरी एस्टेट डा. अदप्पा कार्तिक की जगह भी अधिकारी नहीं मिले हैं। यह दोनों पद पिछले करीब 8 महीने से खाली हैं। यूटी कैडर के अधिकारी के नरसिम्हा और प्रिंस धवन की जगह भी कोई अधिकारी नहीं मिला है। एसएसपी ट्रैफिक का पद भी नहीं भर पाया है। पीसीएस स्तर पर भी तीन अधिकारियों की कमी है। जिस कारण एक अधिकारी 8 से अधिक विभाग संभाल रहा है।

सांसद भी लिख चुकी हैं चिट्ठी

Punjab new government, ut administration want officers for chandigarh
चंडीगढ़ सांसद किरण खेर - फोटो : अमर उजाला
सांसद भी लिख चुकी हैं चिट्ठी
अधिकारियों की कमी पर सांसद किरण खेर भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर एमएचए को चिट्ठी लिखी चुकी हैं। वह साफ कर चुकी हैं कि पंजाब-हरियाणा कोटे के जो पद लंबे समय से खाली हैं उनको यूटी कैडर से भरा जाना चाहिए। डॉक्टरों के रिक्त पदों को भी यूटी कैडर से भरने की अपील सांसद ने एमएचए की स्टैंडिंग कमेटी से की थी। सांसद की चिट्ठी पर एमएचए ने प्रशासन से कैडर वाइज अधिकारियों पर रिपोर्ट मांगी थी।

आईएएस अधिकारियों की वर्तमान स्थिति
कैडर                तैनात अधिकारी        रिक्त पद
यूटी कैडर            6                3
पंजाब कैडर            3                3
हरियाणा कैडर        2                -
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed