{"_id":"64cc814ffa6ef540e00c9f63","slug":"punjab-nagar-parishad-panchayat-elections-will-be-held-between-november-1-and-15-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: एक से 15 नवंबर के बीच होंगे नगर परिषद-पंचायतों के चुनाव, गवर्नर ने दी हरी झंडी, अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: एक से 15 नवंबर के बीच होंगे नगर परिषद-पंचायतों के चुनाव, गवर्नर ने दी हरी झंडी, अधिसूचना जारी
Fri, 04 Aug 2023 12:33 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 04 Aug 2023 12:33 PM IST
सार
चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी होने के बाद अब राज्य चुनाव आयोग उक्त चुनाव संबंधी प्रक्रिया पूरी करेगा। इसके साथ ही अब सभी दलों की निगाहें नगर निगम चुनाव पर टिक गई हैं। पंजाब में कई नगर निगम अपना कार्यकाल पूरा कर चुके हैं, लेकिन अभी तक वहां चुनाव नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
VOTE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने राज्य में नगर परिषद और नगर पंचायतों के चुनाव को हरी झंडी दे दी है। इस संबंध में जारी अधिसूचना के अनुसार, पंजाब में यह चुनाव आगामी 1 से 15 नवंबर तक कराए जाएंगे। राज्यपाल ने इसके साथ ही 39 नगर परिषदों व नगर पंचायतों के 27 वार्डों में उपचुनाव कराने की भी मंजूरी दे दी है।
यह भी पढ़ें: Punjab News: अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रहे भरतइंद्र सिंह चहल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज
चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी होने के बाद अब राज्य चुनाव आयोग उक्त चुनाव संबंधी प्रक्रिया पूरी करेगा। इसके साथ ही अब सभी दलों की निगाहें नगर निगम चुनाव पर टिक गई हैं। पंजाब में कई नगर निगम अपना कार्यकाल पूरा कर चुके हैं, लेकिन अभी तक वहां चुनाव नहीं हुए हैं। निगमों में इन दिनों वार्डबंदी का काम चल रहा है। लोगों से आपत्तियां और सुझाव मांगे गए हैं। कांग्रेस ने वार्डबंदी को हाईकोर्ट में भी चुनौती दी हुई है। लिहाजा अभी निगम चुनाव तीन महीने तक और टल सकते हैं।