फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Municipal Election 2021 Result: Independent candidates wins all seats of Shri Anandpur Sahib Council

श्री आनंदपुर साहिब के सभी 13 वार्ड पर निर्दलियों का कब्जा, नवांशहर की दो परिषदों में कांग्रेस को मिला बहुमत

Thu, 18 Feb 2021 01:56 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़/नवांशहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़/नवांशहर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 18 Feb 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Punjab Municipal Election 2021 Result: Independent candidates wins all seats of Shri Anandpur Sahib Council
जश्न मनाते विजेता प्रत्याशी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

नगर परिषद श्री आनंदपुर साहिब के सभी 13 वार्ड पर निर्दलीय उम्मीदवारों का कब्जा रहा। यहां पर कांग्रेस पार्टी चिन्ह पर नहीं लड़ती और जीते सभी आजाद उम्मीदवार कांग्रेस के ही समर्थक है। नगर परिषद मोरिंडा के 15 वार्ड में से सात वार्ड पर कांग्रेस उम्मीदवार विजेता रहे। निर्दलीय उम्मीदवार बाकी आठ वार्ड में चुनाव जीते। 

विज्ञापन


नगर पंचायत श्री कीरतपुर साहिब के 11 वार्ड में से 10 में आजाद उम्मीदवार विजेता रहे। एक वार्ड में अकाली दल का उम्मीदवार चुनाव जीता। नगर पंचायत श्री चमकौर साहिब में 13 वार्ड में से नौ वार्ड में कांग्रेस के उम्मीदवार विजेता रहे और चार वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवार जीतने में सफल रहे। नगर परिषद रोपड़ के 21 वार्ड में से 17 पर कांग्रेस का कब्जा रहा।
विज्ञापन


अकाली दल केवल दो वार्ड में ही जीत हासिल कर पाई। दो वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। नगर काउंसिल नंगल में कांग्रेस पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की। कुल 19 वार्ड में से 15 में कांग्रेस प्रत्याशी जीते। भाजपा को दो वार्ड में जीत मिली। दो वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तरनतारन : पट्टी में 19 में से 15 वार्ड कांग्रेस के नाम 

तरनतारन में पट्टी नगर परिषद की 19 में से 15 वार्ड पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। बाकी चार वार्ड में से दो वार्ड में शिअद (बादल) और आम आदमी पार्टी को जीत मिली है। चुनाव अधिकारी व एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि पट्टी नगर काउंसिल के 19 में से 05 वार्ड पर कांग्रेस प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। बाकी 14 वार्ड में से 10 पर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी विजेता रहे। दो वार्ड में शिरोमणि अकाली दल और दो वार्ड में आम आदमी पार्टी विजेता रही।

नवांशहर की दो काउंसिलों में कांग्रेस को बहुमत
नवांशहर की तीनों नगर काउंसिल में से दो पर कांग्रेस ने बहुमत हासिल की है। एक काउंसिल में पांच-पांच सीटें हासिल कर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी बराबरी पर रही। नवांशहर नगर काउंसिल के कुल 19 वार्ड में कांग्रेस ने 11 वार्ड में जीत हासिल की। तीन वार्ड में अकाली दल, चार वार्ड में आजाद व एक वार्ड पर बसपा ने जीत दर्ज की। 

नगर काउंसिल राहों के 13 वार्ड पर कांग्रेस के सात उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। अकाली दल के चार और बसपा के दो उम्मीदवार विजेता बने। नगर काउंसिल बंगा में आम आदमी पार्टी व कांग्रेस ने 5-5 वार्ड में जीत हासिल की। वहीं तीन वार्ड में अकाली दल, एक में भाजपा और एक निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की। 

नवांशहर में पूर्व नगर काउंसिल प्रधान ललित मोहन पाठक ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 997 वोट से हराया। बंगा में सबसे बड़ी जीत वार्ड नंबर 12 से कांग्रेस की जतिंदर कौर ने जीत दर्ज की। राहों में सबसे बड़ी जीत करनैल सिंह ने हासिल की। नवांशहर में वार्ड नंबर 17 से कांग्रेस के उम्मीदवार चेतराम रत्न व बंगा के वार्ड नंबर आठ से जीत सिंह भाटिया ने 1-1 वोट से जीत हासिल की। नवांशहर में कांग्रेस ने लगातार चौथी बार कब्जा किया। राहों में 30 वर्ष बाद कांग्रेस ने जीत दर्ज की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed