फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Punjab Municipal Election 2021 LIVE: पंजाब में मतदान की समय सीमा खत्म, अभी तक 63 फीसदी वोटिंग, लाइनों में लगे हैं लोग

Sun, 14 Feb 2021 04:56 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब
अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 14 Feb 2021 04:56 PM IST
खास बातें

Punjab Civic Polls 2021 LIVE Updates: पंजाब में आज निकाय चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। मतदान के लिए 19000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। साथ ही 20 हजार 510 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वोटिंग सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगी। यहां पढ़ें पंजाब निकाय चुनाव के पल पल के अपडेट...

विज्ञापन
Punjab Municipal Election 2021 Voting LIVE Civic Polls Today Updates: Punjab Municipal Election Live Update
पंजाब में मतदान के लिए लाइन में लगी महिलाएं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लाइव अपडेट

04:56 PM, 14-Feb-2021
पंजाब में मतदान की समय सीमा खत्म हो गई है। हालांकि शाम चार बजे तक जो लोग लाइन में लग गए थे, उन्हें मतदान का मौका दिया जाएगा। इसलिए अभी वोटिंग जारी है। अभी तक 63% मतदान हुआ है।
04:28 PM, 14-Feb-2021
पठानकोट के कई वार्डों के बूथों में टकराव की स्थिति बनी। भाजपा और कांग्रेस ने एक दूसरे पर धक्केशाही का आरोप लगाया। वार्ड 4 की पोलिंग रुकी।
विज्ञापन
04:10 PM, 14-Feb-2021
चंडीगढ़ के पार्षद दविंदर सिह बबला मोहाली में पोलिंग बूथ में घुसे। विवाद के बाद पुलिस ने बबला को पोलिंग स्टेशन से बाहर निकाला।
04:05 PM, 14-Feb-2021
कांग्रेस के दिग्गज नेता व गिद्दड़बाहा के विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने संवेदनशील माने जा रहे वार्ड नंबर 2, 3, 10 व अन्य का कार्यकर्ताओं के साथ मुआयना किया। राजा वड़िंग सिविल अस्पताल में घायल कांग्रेसी उम्मीदवार यादू व अन्य का हाल-चाल जानने भी पहुंचे। इस मौके राजा वड़िंग ने कहा कि बेहद शर्मनाक बात है कि कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद कांग्रेसियों के साथ ही धक्केशाही हो रही है। 
03:54 PM, 14-Feb-2021
कपूरथला में 2 बजे तक 49.44%और सुल्तानपुर लोधी में 58.47% मतदान हुआ।
03:49 PM, 14-Feb-2021
जीरकपुर में दोपहर दो बजे तक 41 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:43 PM, 14-Feb-2021
जलालाबाद के वार्ड नम्बर 4 के एक बूथ पर कुछ युवकों ने जाली वोट पाने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध कर दिए।
03:33 PM, 14-Feb-2021
पंजाब निकाय चुनाव में दो बजे तक 55.91 फीसदी मतदान हुआ। बठिंडा को पछाड़ कर मानसा आगे निकला। मानसा में 68.9% वोटिंग हुई। सबसे कम मोहाली में 47.7% मतदान हुआ।
 
03:26 PM, 14-Feb-2021
रायकोट के वार्ड नंबर 14 मे आम आदमी पार्टी के जिला दलित विंग प्रधान बलौर सिंह ने सत्तारुढ़ कांग्रेस पार्टी पर धक्केशाही और गड़बड़ी का आरोप लगाया। इसके बाद उन्होंने पुलिस कप्तान को ज्ञापन भी दिया।
03:13 PM, 14-Feb-2021
सुनाम में दो बजे तक 51.58 फीसदी मतदान हुआ।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed