फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab municipal department strict on police department which has not paid property tax for many years

Punjab: अब पुलिस को भी चुकाना होगा प्रॉपर्टी टैक्स, निकाय विभाग हुआ सख्त, मंत्री तक होगी पहुंच

Sun, 29 Jan 2023 10:28 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 29 Jan 2023 10:28 PM IST
सार

कुछ समय पहले कई जिलों में पुलिस की टीम ने नगर निगम व नगर परिषदों के अधीन आने वाली संपत्ति की पैमाइश भी करवाई थी। उस समय पुलिस ने दलील दी थी कि पुलिस के सालाना बजट में प्रॉपर्टी टैक्स का कोई प्रावधान नहीं है।
 

विज्ञापन
Punjab municipal department strict on police department which has not paid property tax for many years
प्रॉपर्टी टैक्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में कई साल से प्रॉपर्टी टैक्स न चुकाने वाले पुलिस विभाग पर आखिरकार इस बार निकाय विभाग सख्त हो गया है। विभाग ने टैक्स वसूली के लिए जहां पुलिस विभाग से पत्राचार शुरू किया है वहीं, कोशिश की जा रही है इस मामले को विभाग के मंत्री के माध्यम से सरकार तक पहुंचाया जाए ताकि पिछला टैक्स भी आसानी से मिल पाए। साथ ही भविष्य में टैक्स के लिए किसी तरह की देरी न हो।
विज्ञापन


विभाग का मानना इस टैक्स का सीधा प्रयोग संबंधित नगर निगमों या काउंसिलों द्वारा अपने एरिया में विकास कार्य के लिए किया जाता है। स्थानीय निकाय विभाग की तरफ से साल 2014 में प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने की प्रक्रिया शुरू की थी। नियमों के मुताबिक सभी सरकारी और निजी संपत्तियों के मालिकों से प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली की जाती है। हालांकि निकाय विभाग के ध्यान में यह बात आई है कि पुलिस द्वारा कई साल से प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान नहीं किया जा रहा है। पंजाब के 23 जिलों में पंजाब पुलिस करीब 413 थाने-चौकियों के अलावा कई बड़ी इमारतें, ट्रेनिंग स्कूल, पुलिस लाइन व अन्य चीजें स्थापित हैं। पुलिस द्वारा किसी भी जिले में भुगतान नहीं किया है। निकाय विभाग के डिफाल्टरों की सूची में पुलिस शामिल है।
विज्ञापन


कुछ समय पहले कई जिलों में पुलिस की टीम ने नगर निगम व नगर परिषदों के अधीन आने वाली संपत्ति की पैमाइश भी करवाई थी। उस समय पुलिस ने दलील दी थी कि पुलिस के सालाना बजट में प्रॉपर्टी टैक्स का कोई प्रावधान नहीं है। हालांकि अभी इस साल का बजट भी आना है। ऐसे में निकाय विभाग की कोशिश है कि इस चीज को पुलिस के बजट में शामिल करवाया जाए। साथ ही पुलिस को बड़ी राहत दिलाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


निकाय विभाग के डायरेक्टर उमा शंकर गुप्ता ने बताया कि पुलिस समेत सभी सरकारी विभागों को प्रॉपर्टी टैक्स चुकाने के लिए कहा है। सभी से भी अपील की है कि समय से प्रॉपर्टी टैक्स चुकाएं, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े।


नगर निगम हुए आत्मनिर्भर, विकास ने पकड़ी रफ्तार
जब से पंजाब में प्रॉपर्टी टैक्स की शुरुआत हुई है तबसे सभी नगर निगम और नगर काउंसिल आत्मनिर्भर हुए हैं। इतना ही नहीं इलाके में विकास कार्य भी रफ्तार पकड़ रहे हैं। बड़े शहरों में तो प्रॉपर्टी टैक्स निगमों के लिए वरदान बना है। बड़ी नगर निगमों को इससे अच्छी कमाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed