फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab: MLA Rana Gurmeet Singh Sodhi Resigns From Congress Party

पंजाब: गुरुहरसहाए के कांग्रेस विधायक राणा गुरमीत सोढ़ी ने पार्टी से दिया इस्तीफा, थामा भाजपा का हाथ

Tue, 21 Dec 2021 01:21 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 21 Dec 2021 01:21 PM IST
सार

कैप्टन अमरिंदर सिंह के सीएम पद से इस्तीफे के बाद बनी नई सरकार में गुरमीत सोढ़ी को शामिल नहीं किया गया था। चार बार से गुरुहरसहाए के विधायक रहे सोढ़ी इसके बाद से कांग्रेस से नाराज चल रहे थे।  

विज्ञापन
Punjab: MLA Rana Gurmeet Singh Sodhi Resigns From Congress Party
राणा गुरमीत सोढ़ी भाजपा में शामिल। - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता और कैप्टन अमरिंदर सिंह की कैबिनेट में खेल मंत्री रहे राणा गुरमीत सिंह सोढी ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया और भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा ने पार्टी में उनका स्वागत किया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे अपने त्यागपत्र में राणा सोढी ने लिखा, ‘मैं चार दशकों से भी ज्यादा समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़ा रहा हूं।

विज्ञापन


मुझे पार्टी में स्व. राजीव गांधी लेकर आए थे और मैंने 1985 में फिरोजपुर जिले में गुरुहरसहाय विधानसभा सीट से अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ा था। उसके बाद 2002 से अब तक इस विधानसभा सीट से मैंने चार बार चुनाव जीता लेकिन अब पंजाब कांग्रेस पार्टी की अंदरूनी लड़ाई और कलह से बहुत आहत हूं। इससे पार्टी को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश व सरकार के लिए भी गंभीर समस्याएं खड़ी हो रही हैं। मैं मौजूदा हालात में पार्टी में घुटन के साथ-साथ खुद को असहाय महसूस कर रहा हूं। पंजाब में अमन बहाल करने के बजाय सीनियर कांग्रेस नेतृत्व अपने निजी हितों के लिए इस सीमावर्ती राज्य को बर्बाद कर रहे हैं। ऐसे हालात के चलते, मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और इसके सभी पदों से तुरंत प्रभाव से अपना इस्तीफा दे रहा हूं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के हित में भाजपा में जाने का लिया फैसला: सोढी
मंगलवार शाम को भाजपा में शामिल होने के बाद राणा सोढी ने कहा, ‘मैंने पंजाब के सर्वोत्तम हित में यह निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पंजाब को बचा सकते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस ने राज्य की सुरक्षा और सांप्रदायिक सद्भाव को दांव पर लगा दिया है। कांग्रेस की धर्मनिरपेक्ष छवि अब पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। कांग्रेस की अंदरूनी कलह पंजाब में खतरनाक स्थिति पैदा कर रही है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed