फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab mausam 48.5 degree temperature recorded

उफ ये तपिश: नौतपा में भट्ठी बना पंजाब, 48.5 डिग्री पर पहुंचा पारा, आज तेज हवा के साथ आ सकती है बारिश

Thu, 30 May 2024 08:56 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 30 May 2024 08:56 AM IST
सार

पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 0.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक हो गया है। सबसे कम 24 डिग्री का पारा फतेहगढ़ साहिब का दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
Punjab mausam 48.5 degree temperature recorded
पंजाब में गर्मी का प्रकोप - फोटो : संवाद

विस्तार

नौतपा में तो वैसे भी प्रचंड गर्मी पड़ती है। पारा जितनी गर्मी रिकॉर्ड करता है, वास्तव में उससे ज्यादा गर्मी महसूस होती है। इस बार तो सारे रिकॉर्ड टूट रहे हैं। पंजाब में तापमान ने सोमवार व मंगलवार को अपने ही सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। इसके बाद बुधवार को पारा 48.5 डिग्री दर्ज किया गया। लू के प्रकोप के चलते अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे यह सामान्य से 5.8 डिग्री अधिक हो गया है।
विज्ञापन


बुधवार को लुधियाना, बठिंडा, अमृतसर, पटियाला, पठानकोट, आदमपुर, हलवारा व फरीदकोट लू की चपेट में रहे। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए ऑरेंज व 1 जून के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत पंजाब में कई जगहों पर भीषण गर्मी जारी रहेगी और रात के तापमान में भी राहत नहीं मिलेगी। वहीं, कुछ जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश होने की संभावना है। 
विज्ञापन


विभाग के मुताबिक बारिश से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। इससे गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed