फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab, Makhhu, Sikh, leadres, Fir

सिख जत्थेबंदियों के पांच नेताओं समेत 150 पर केस

Mon, 17 Nov 2014 10:10 PM IST
अमर उजाला, फिरोजपुर
अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Mon, 17 Nov 2014 10:10 PM IST
विज्ञापन
punjab, Makhhu, Sikh, leadres, Fir
मक्खू के गांव जोगेवाला में रविवार को डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों और सिख जत्थेबंदियों के बीच हुए खूनी संघर्ष के बाद थाना मक्खू पुलिस ने सिख जत्थेबंदियों के पांच नेताओं को नामजद कर 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे तक डेरा प्रेमियों का धरना चलता रहा। डेरा सच्चा सौदा की 45 सदस्यीय कमेटी ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर जीरा के डीएसपी हरदेव सिंह बोपाराय को निलंबित करने की मांग की। बताया जा रहा है कि इस मामले में डीएसपी का तबादला किया जा सकता है।
विज्ञापन


डेरा प्रेमियों का आरोप है कि थाना जीरा के एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने जानबूझ कर गांव जोगेवाला के गुरुद्वारे के पास नाकाबंदी की थी। जब यहां पर डेरा प्रेमी नामचर्चा करने लगे, तब भी पुलिस ने उन्हें नहीं रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह घटना पुलिस की लापरवाही के कारण हुई है। डेरा सच्चा सौदा की 45 सदस्यीय कमेटी के सदस्य महिंदर पाल बिट्टू, बलकार सिंह, बलराज सिंह, जगजीत सिंह, गुरजीत सिंह, गुरबच्चन सिंह, रवि, पाठक, सुखदीप सिंह के अलावा अन्य मेंबरों ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की और जीरा के डीएसपी हरदेव सिंह बोपाराय को निलंबित करने की मांग की।


डेरा प्रेमियों का कहना है कि इस घटना के बाद डीएसपी का तबादला किया जा सकता है। कमेटी की अगुवाई में रविवार रात को नेशनल हाईवे पर धरना दिया गया। थाना मक्खू पुलिस ने एक नूर खालसा के नेता दिलबाग सिंह, बिट्टू, गुरलाल  सिंह हेड ग्रंथी गुरुद्वारा जोगेवाला, लखबीर सिंह वासी महालम व अमरीक सिंह समेत 150 लोगों पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed