फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Lok Sabha Election 2024 PM Narendra Modi Public Rally in gurdaspur News in Hindi

PM Modi Rally : दीनानगर रैली में मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला... बोले-पंजाब को सबसे ज्यादा घाव दिए

Fri, 24 May 2024 05:38 PM IST
निवेदिता वर्मा डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 24 May 2024 05:38 PM IST
सार

PM Modi Rally In Gurdaspur Punjab :दीनानगर रैली में पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन वाले कहते हैं कि पाकिस्तान के पास एटम बम है, क्या किसी को इस बात से डर लगता है। कांग्रेस वाले कांप रहे हैं। ये देश नहीं चला सकते। ये कहते हैं कि पाकिस्तान से डरो। ये भूल गए हैं कि ये नया भारत है, ये घर में घुसकर मारता है।

विज्ञापन
Punjab Lok Sabha Election 2024 PM Narendra Modi Public Rally in gurdaspur News in Hindi
दीनानगर की रैली में पहुंचे पीएम मोदी। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गुरदासपुर के दीनानगर में एक रैली को संबोधित करने आए। इस रैली से उन्होंने गुरदासपुर, अमृतसर और होशियारपुर लोकसभा सीटों को साधा। 

विज्ञापन


अपने संबोधन में मोदी ने राहुल गांधी और भगवंत मान सरकार को निशाने पर रखा। मोदी ने कहा कि राष्ट्र रक्षा हो, आस्था और संस्कृति की रक्षा हो या फिर देश का विकास... पंजाब ने, सिख समाज ने हमेशा आगे बढ़कर काम किया है। गुरदासपुर का तेज विकास हो, पंजाब का तेज विकास हो और देश का तेज विकास हो, अपने तीसरे कार्यकाल में मैं आपकी उम्मीदों पर खरा उतरुं, इसलिए मैं आपसे आशीर्वाद मांगने आया हूं।
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि पंजाब गुरु नानक देव जी की धरती है। गुरदासपुर से भाजपा का खास नाता रहा है। इसलिए चार बार सांसद रह चुके विनोद खन्ना को आज भी गुरदासपुर की जनता याद कर रही है। सेलिब्रिटी की दुनिया अलग होती है लेकिन वह जमीन से जुड़ा होता है। सांसद विनोद खन्ना ने लोकसभा हलके में ऐसे विकास कार्य किए जो किसी भी नेता की तरफ से अभी तक नहीं किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने कहा कि आज एक ओर भाजपा-एनडीए है, विकसित भारत का स्पष्ट विजन है, राष्ट्र प्रथम का संकल्प है, 10 साल का ट्रैक रिकॉर्ड है, भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार है। वहीं दूसरी ओर इंडी गठबंधन है जो घोर सांप्रदायिक, घोर जातिवादी, घोर परिवारवादी है। 

उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस-झाड़ू वाले, ये इंडी गठबंधन के लोग देश की जनता को पता नहीं क्या समझते हैं... ये लोग दिल्ली में दोस्त होने का दिखावा करते हैं... भ्रष्टाचारियों को बचा रहे हैं... और यहां पंजाब में एक दूसरे को गाली दे रहे हैं। जनता भी जान गई है कि इन दोनों दुकानों का शटर एक ही है। इसलिए इंडी गठबंधन को हराने के लिए आपको सिर्फ भाजपा को ही वोट देकर अपने सपनों को पूरा करना है।

कांग्रेस पर हमला 
मोदी ने कहा कि हमारे पंजाब को सबसे ज्यादा घाव इसी इंडी गठबंधन ने दिये। आजादी के बाद विभाजन का घाव... स्वार्थ के चलते अस्थिरता का घाव... पंजाब में अशांति का लंबा दौर... पंजाब के भाई-चारे पर हमला... हमारी आस्था पर चोट... कांग्रेस ने पंजाब में क्या कुछ नहीं किया? यहां इन्होंने अलगाववाद को हवा दी... फिर दिल्ली में सिखों का नरसंहार करवाया। कांग्रेस जब तक केंद्र सरकार में रही, दंगाइयों को बचाती रही। ये मोदी है जिसने सिख दंगों की फाइलें खुलवाई। ये मोदी है जिसने आरोपियों को सजा दिलवाई।

कैप्टन अमरिंदर सिंह की भी बात निकली
मोदी ने कहा कि कांग्रेस जब पंजाब में सत्ता में थी, तो कांग्रेस चाहती थी कि रिमोट कंट्रोल से पंजाब की सरकार चलाएं। लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली के शहजादे का आर्डर मानने से इंकार कर दिया। उन्होंने सीमावर्ती राज्य होने के कारण राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता दी। परिणाम ये हुआ कि कांग्रेस के शाही परिवार और शहजादे ने उनको मुख्यमंत्री पद से हटा दिया। पंजाब का ये अपमान क्या कोई कभी भूल सकता है?

आप पर निशाना 
मोदी ने कहा कि दुर्भाग्य से आज भी पंजाब को रिमोट से चलाने की कोशिश हो रही है। दिल्ली के दरबारी पंजाब चला रहे हैं। पंजाब के सीएम अपने आप कोई फैसला नहीं ले सकते। इनके मालिक जेल गए, पंजाब की सरकार ठप्प पड़ने लगी। यहां के मुख्यमंत्री सरकार चलाने के लिए, नए आर्डर लेने के लिए तिहाड़ जेल तक चले गए।

पीएम ने कहा कि ये इंडी गठबंधन वाले देश की सुरक्षा के लिए बहुत बड़ा खतरा है। कांग्रेस कश्मीर में फिर से 370 लागू करने की बात कर रही है। इन्हें फिर से कश्मीर में आतंकवाद चाहिए, इन्हें फिर से कश्मीर को अलगाववादियों को सौंपना है। ये फिर से पाकिस्तान को दोस्ती के पैगाम भेजेंगे और पाकिस्तान बम धमाके करता रहेगा।

मैं देश नहीं मिटने दू्ंगा
पीएम ने कहा कि मेरा सौभाग्य रहा है कि मैंने पंजाब की धरती पर लंबे समय तक काम किया है। गुरुओं की इस धरती ने मुझे सिखाया है - सौगंध मुझे इस मिट्टी की मैं देश नहीं मिटने दूंगा, मैं देश नहीं झुकने दूंगा, मैं देश नहीं रुकने दूंगा।

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पंजाब के भविष्य को दांव पर लगा रही हैं।  ड्रग्स हमारे युवाओं का भविष्य निगल रहा है, अपराधियों को राज्य सरकार से संरक्षण मिल रहा है। आज पंजाब में विकास ठप्प है, किसान परेशान हैं और ये इंडी गठबंधन वाले अपनी ज़िम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं।


वहीं पंजाब का विकास मोदी की प्राथमिकता है। भाजपा सरकार यहां दिल्ली-कटरा हाइवे बनवा रही है। अमृतसर-पठानकोट हाइवे जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर बना रही है। भाजपा यहां रेलवे सुविधाओं का विकास कर रही है। हमारी कोशिश है कि पंजाब में नए अवसर पैदा हों, किसानों का भला हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed