फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab leaders seek Kejriwal unconditional apology for comparing manish Sisodia with Bhagat Singh

Punjab: केजरीवाल ने सिसोदिया की भगत सिंह से तुलना, विपक्ष बोला- ये शहीदों का अपमान, बिना शर्त मांगो माफी

Tue, 18 Oct 2022 02:13 AM IST
Vikas Kumar पीटीआई, चंडीगढ़
पीटीआई, चंडीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 18 Oct 2022 02:13 AM IST
सार

भाजपा के अलावा सूबे की अन्य राजनीतिक पार्टियों ने भी सिसोदिया की तुलना भगत सिंह से किए जाने को लेकर केजरीवाल पर हमला बोला। 

विज्ञापन
Punjab leaders seek Kejriwal unconditional apology for comparing manish Sisodia with Bhagat Singh
अरविंद केजरीवाल (फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पंजाब भाजपा प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने कहा कि आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की ओर से दिल्ली के मंत्री मनीष सिसोदिया की तुलना देश के महानायक शहीद भगत सिंह करना गलत है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे रहे व्यक्ति की तुलना देश के नौजवानों के आदर्श शहीद भगत सिंह से करना जहां शहीदों का अपमान है, वहीं निंदनीय भी है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


कहा कि केजरीवाल की ओर से सिसोदिया के लिए यह कहा जाना कि देश कुर्बानी मांग रहा है, शहादत मांग रहा है। जो आदमी भ्रष्टाचार और अन्य मामलों में सीबीआई तथा अन्य जांच एजेंसियों का सामना कर रहा हो, उसकी तुलना 23 वर्ष की आयु में देश के लिए जान कुर्बान करने वाले शहीद भगत सिंह से कैसे की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीवन गुप्ता ने कहा कि पंजाब में खुद को सबसे बड़े ईमानदारों की पार्टी कहने वालों के दो मंत्री विजय सिंगला को सीएम भगवंत मान ने खुद सलाखों के पीछे पहुंचवाया था और अब उन्हें सरकारी बैठकों में बुलाना शुरू कर दिया है। दूसरे मंत्री फौजा सिंह सरारी की ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 

भाजपा के अलावा सूबे की अन्य राजनीतिक पार्टियों ने भी सिसोदिया की तुलना भगत सिंह से किए जाने को लेकर केजरीवाल पर हमला बोला। कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा ने केजरीवाल से माफी मांगने को कहा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, अरविंद केजरीवाल ने शहीद भगत सिंह और अन्य शहीदों का अपमान किया है। उन्हें बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। केजरीवाल केवल भारत को लूट रहे हैं जबकि भगत सिंह ने भारत के लिए अपना जीवन लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed