फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Kings lost again in a match full of ups and downs... spectators were disappointed

Chandigarh News: उतार-चढ़ाव से भरे मैच में फिर हारा पंजाब किंग्स... दर्शक हुए मायूस

Sun, 14 Apr 2024 04:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Punjab Kings lost again in a match full of ups and downs... spectators were disappointed
चंडीगढ़। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में शनिवार को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला हुआ। उतार-चढ़ाव भरे मैच में कभी किंग्स के तो कभी रॉयल्स के खिलाड़ी हावी रहे। अंत में एक गेंद शेष रहते हुए रॉयल्स ने तीन विकेट से यह मैच जीत लिया। इससे पंजाब किंग्स के फैंस मायूस हो गए। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने टॉस जीतकर पंजाब किंग्स का पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। इसके बाद किंग्स के प्रशंसकों में खुशी की लहर छा गई। लेकिन जल्द ही क्रिकेट प्रशंसकों को तब करारा झटका लगा जब टीम के एक के बाद एक खिलाड़ी जल्दी से आउट होते चले गए। इससे दर्शक मायूस हो गए। अंत में आशुतोष शर्मा ने 16 गेदों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते 31 रन बनाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दबाव भरे मैच में उन्होंने तीन छक्के भी जड़े। खिलाड़ियों के जल्दी जल्दी आउट होने से दर्शकों में मायूसी छा गई थी, वहीं दर्शकों के मनोरंजन के लिए ओवरों के ब्रेक के दौरान सगर दी वोटी और पंजाबी गायक चमकीले के गाने ने दर्शकों को झूमने का मौका दिया। दर्शकों ने इन गानों पर जमकर भंगड़ा डालते हुए खुशी मनाई।
विज्ञापन

लंबी कतारें... सड़कों पर जाम, पार्किंग में आई समस्याओं के बीच स्टेडियम पहुंचे दर्शक
क्रिकेट प्रशंसकों के लिए स्टेडियम में आसानी से एंट्री नहीं हो पाई। मैच के एक इनिंग के आधे समय के बाद भी प्रशंसक स्टेडियम के अंदर नहीं पहुंच पाए। एंट्री के लिए लंबी लंबी कतारों से होते हुए लोगों का भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, पार्किंग में गाड़ियों को खड़ी करने के लिए भी जूझना पड़ा। कई सड़कों पर गाड़ियों का जाम भी लगा रहा। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने भले ही नया स्टेडियम बना लिया है, लेकिन मोहाली के पीसीए स्टेडियम की तरह पार्किंग और अन्य समस्याएं जस की तस बनी हुई है। स्टेडियम में गेट नंबर-एस-1, 2 , 3, 4 व 5 की एंट्री गेट नंबर-1 से है। इस कारण गेट पर काफी भीड़ रहीं। गेट नंबर-11 व 12 पर भी क्रिकेट प्रशंसकों की लंबी लाइनें लगी हुई थी।
विज्ञापन

बॉक्स

प्रशंसकों और टीम को खली गब्बर के कमी
इस मुकाबले में टीम और दर्शकों को पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन की कमी खली। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गब्बर इंजरी के कारण राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नहीं खेले। इसके चलते सैम कुरेन को टीम का कप्तान बनाया है। जानकारी के अनुसार शिखर धवन को कंधे की इंजरी हुई है। इस मैच में उनकी जगह कप्तान बनाए सैम कुरैन कुछ खास नहीं कर पाए और मात्र 6 के निजी स्कोर पर आउट हुए। बता दें कि आईपीएल के पिछले सीजन मे पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी ने सैम कुरेन को 18.5 करोड़ की भारी भरकम राशि देकर टीम में शामिल किया था।

कुरुक्षेत्र। रोनित राज गुप्ता।

कुरुक्षेत्र। रोनित राज गुप्ता।

कुरुक्षेत्र। रोनित राज गुप्ता।

कुरुक्षेत्र। रोनित राज गुप्ता।

कुरुक्षेत्र। रोनित राज गुप्ता।

कुरुक्षेत्र। रोनित राज गुप्ता।

कुरुक्षेत्र। रोनित राज गुप्ता।

कुरुक्षेत्र। रोनित राज गुप्ता।

कुरुक्षेत्र। रोनित राज गुप्ता।

कुरुक्षेत्र। रोनित राज गुप्ता।

कुरुक्षेत्र। रोनित राज गुप्ता।

कुरुक्षेत्र। रोनित राज गुप्ता।

कुरुक्षेत्र। रोनित राज गुप्ता।

कुरुक्षेत्र। रोनित राज गुप्ता।

कुरुक्षेत्र। रोनित राज गुप्ता।

कुरुक्षेत्र। रोनित राज गुप्ता।

कुरुक्षेत्र। रोनित राज गुप्ता।

कुरुक्षेत्र। रोनित राज गुप्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed