फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Kala Bhawan, Sector 16, chandigarh event, anni ma da supna

'अन्नी मां दा सुपना' में दिखा भारत-पाक विभाजन का दर्द

Fri, 24 Mar 2017 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 24 Mar 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
Punjab Kala Bhawan, Sector 16, chandigarh event, anni ma da supna
पंजाब कला भवन में अजौबा थिएटर ग्रुप ने नाटक का किया मंचन - फोटो : अमर उजाला
भारत-पाक में बंटवारे और कई बार एक दूसरे के खिलाफ लड़ाई हो चुकी है। इसके बावजूद भी कई लोग ऐसे हैं जो अपने देश वापस जाना चाहते हैं। लेकिन वीजा न होने के कारण वह जा नहीं सकते। इसी दर्द को ‘अन्नी मां द सुपना’ नाटक के जरिए पाकिस्तानी कलाकारों ने दर्शाया। वीरवार को अजोका थिएटर ग्रुप ने पंजाब कला भवन सेक्टर-16 में इस नाटक का मंचन किया गया।
विज्ञापन


नाटक सच्ची घटनाओं पर आधारित है। इसमें मुख्य तौर पर दो लोगों के जीवन को दिखाया गया। एक बुजुर्ग पुरुष पाकिस्तान में है जो कि अपनी नाती की शादी में भारत आना चाहता है। लेकिन वीजा नहीं होने के कारण वह आ नहीं पाता है। जिस दिन नाती की शादी होती है तो उस दिन वह सपने में ही अपनी बेटी का कन्यादान कर देता है। 
विज्ञापन

वहीं, दूसरी तरफ एक अंधी महिला की स्टोरी है जो कि भारत में है और वह बचपन का एक सच अपनी सहेली को बताना चाहती है। वह जीवन भर कोशिश करती है कि पाकिस्तान जाएं, लेकिन वह जा नहीं पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाटक में पाकिस्तानी पुरुष की भूमिका भारत के कलाकार डॉक्टर साहिब सिंह ने अदा की, जबकि भारतीय महिला की भूमिका पाकिस्तानी कलाकार समीना भट्ट ने अदा की। नाटक का निर्देशन कोलकाता की ऊषा गांगुली ने किया। इस मौके पर अजौबा थिएटर ग्रुप की डायरेक्टर मदीहा गौहर ने कहा कि  नाटक सच्ची घटनाओं पर आधारित है। वर्ष 2011 में अमृतसर का एक व्यक्ति पाकिस्तान गया था। वहां उसने इच्छा जताई कि वह लाहौर में अपने पैतृक घर जाए। लेकिन वहां जाने में वर्षों लग गए। पाकिस्तान से आने के बाद सप्ताह भर में 80 साल की उम्र में उनका देहांत हो गया। 


पाकिस्तान में काबिल और रईस ने जमकर कमाई की
गौहर ने कहा कि कुछ समय पहले भारत ने पाकिस्तानी कलाकारों का बहिष्कार किया था। वह वापस चले गए। कुछ समय के लिए वहां पर भारतीय सिनेमा को बंद कर दिया गया है। इसके बाद समय ने करवट ली और दोबारा भारतीय हिंदी फिल्में देखी जा रही है। बद्रीनाथ की दुल्हनिया को दिखाया जा रहा है। इससे पहले काबिल और रईस ने भी वहां पर जमकर कमाई की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed