फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Kala Bhawan, Sector 10, chandigarh event, sapna hota sakar

चाणक्य की रणनीतियों पर आधारित नाटक ‘साकार होता सपना’ का मंचन

Wed, 30 Nov 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 30 Nov 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Punjab Kala Bhawan, Sector 10, chandigarh event, sapna hota sakar
नाटक ‘साकार होता सपना’ का मंचन - फोटो : अमर उजाला
‘पीढ़ियां अगर गंदी हो जाए तो देश बर्बाद हो जाता है। इसलिए हमें अपनी हिंदू जीवन पद्धति, भारत की वैदिक संस्कृति और उसकी जड़ों की ओर जाना होगा और इसे पहचानना होगा।’ चाणक्य की कुछ ऐसी ही और रणनीतियां पंजाब कला भवन में मंगलवार को हुए नाटक ‘साकार होता सपना’ में देखने को मिलीं। नाटक को रांची के थिएटर ग्रुप युवा रंगमंच के 22 कलाकारों ने पेश किया, जिसका मंचन तीसरे टीएफटी संस्कार भारती राष्ट्रीय समारोह के तहत हुआ।
विज्ञापन


 नाटक के निर्देशक अजय मलकानी ने बताया कि बिमल लाठ द्वारा लिखित इस नाटक का मंचन कुरूक्षेत्र, उज्जैन, रांची और दिल्ली में हो चुका है और चंडीगढ़ में इसका पांचवा शो है। डेढ़ घंटे की अवधि वाले इस नाटक में जहां चाणक्य की रणनीतियों को दिखाया है वहीं चंद्रगुप्त मौर्य और चाणक्य के संबंधों का भी जिक्र देखने को मिला। नाटक में भारत की सुंदरता इसकी एकता में दिखाई गई और लोगों को आपस में मिल जुलकर रहने का संदेश दिया गया। 
विज्ञापन


इन कलाकारों ने लिया भाग
माऊ राय, पंकज कुमार, शंकर पाठक, काशिफ अहमद, प्रवीण कुमार, मीरा सिंह, पूजा कुमारी, मनमोहन सिंह, अजय कुमार, पुलकित राज, पवन कुमार, अमर कश्यप, जितेंद्र वाढेर, गौतम कुमार, संतोष चंचल, सोतष कुमार, विकास कुमार प्रधान, बनफूल नायक, कुमारी पूजा,  विकास कुमार प्रधान ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed