फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab is in grip of scorching cold 

हाड़ कंपाने वाली ठंड की चपेट में पंजाब, अभी राहत के आसार भी नहीं

Fri, 18 Dec 2020 10:23 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 18 Dec 2020 10:23 AM IST
विज्ञापन
Punjab is in grip of scorching cold 
लुधियाना में शुक्रवार को धुंध से गुजरते वाहन चालक। - फोटो : ANI
पंजाब कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चपेट में है। राज्य में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। लुधियाना में घने कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक कोहरे का कहर जारी रहेगा।
विज्ञापन


गुरुवार को भी पूरे दिन ठंडी हवाओं ने लोगों को परेशान किया। गुरुवार को दिन का तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री कम रहा। गुरुवार दिन का तापमान इस सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। इससे पहले सोमवार को दिन का तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। 
विज्ञापन



दिन के साथ रात के तापमान में भी गिरावट आई है। बुधवार रात का तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार का दिन कोल्ड डे की श्रेणी में आता है। कोल्ड डे उस स्थिति को कहते हैं, जब दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम रहा हो और लगभग दो से तीन दिन तक ऐसी स्थिति बनी रहे। विभाग के मुताबिक 21 दिसंबर तक ठंड से फिलहाल कोई राहत मिलने के आसार नहीं हैं। दिन का तापमान स्थिर बना रहेगा, जबकि रात के तापमान में और गिरावट के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत
दरअसल, पिछले हफ्ते पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहाड़ी इलाकों में अच्छी खासी बारिश हुई थी। पश्चिमी विक्षोभ के आगे निकल जाने पर अब उत्तर पश्चिम हवाएं मैदानी इलाकों की ओर आ रही हैं। यह हवाएं अपने साथ बर्फ की ठंडक ला रही हैं। अब इन हवाओं को रोकने के लिए एक मौसमी सिस्टम की आवश्यकता होती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed