{"_id":"62e3ea9dae491a194663e460","slug":"punjab-health-minister-got-angry-seeing-the-filth-in-the-hospital-in-faridkot","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: गंदगी देख भड़के स्वास्थ्य मंत्री, अस्पताल के गंदे बेड पर VC को लिटाया, बोले- आप भी इसे महसूस करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: गंदगी देख भड़के स्वास्थ्य मंत्री, अस्पताल के गंदे बेड पर VC को लिटाया, बोले- आप भी इसे महसूस करें
Fri, 29 Jul 2022 07:45 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 29 Jul 2022 07:45 PM IST
सार
पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने सबसे पहले गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुंचकर जायजा लेना शुरू किया तो आपातकालीन वार्ड के बाहर मैदान में गंदगी देखकर भड़क गए। उन्होंने अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों को नगर काउंसिल की मदद से अस्पताल परिसर की व्यापक साफ सफाई रखने की हिदायत दीं।
विज्ञापन
बेड पर लेटे वीसी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के स्वास्थ्य व मेडिकल शिक्षा मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने शुक्रवार को फरीदकोट जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी के तहत गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रबंधों की कमी पर अधिकारियों को फटकार लगाई। इस दौरान कुछ लोग दौरे पर आए जौड़ामाजरा से मिले और कहने लगे कि साहब! जरा स्किन वार्ड भी देख लें।
विज्ञापन
स्किन वार्ड में पहुंचते ही गंदे बेड देखकर मंत्री भड़क उठे। उन्होंने साथ में खड़े वीसी का हाथ पकड़कर बेड पर लिटा दिया और कहा कि आप भी इस गंदगी का अहसास करें। यह चमड़ी रोग वार्ड है और जानते हैं कि चमड़ी के रोगों में कितनी सफाई की जरूरत होती है। इस पर वीसी ने कहा कि फंड की है कमी है। यही वजह है कि बेड का प्रबंध नहीं हो सका लेकिन मंत्री ने उन्हें बचने का कोई मौका नहीं दिया और कहा कि आप यहां के अधिकारी हैं, चाहें तो व्यवस्था को सुधार सकते हैं। कम से कम जो आपके पास है, उसे तो साफ रख सकते हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने सबसे पहले गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुंचकर जायजा लेना शुरू किया तो आपातकालीन वार्ड के बाहर मैदान में गंदगी देखकर भड़क गए। उन्होंने अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों को नगर काउंसिल की मदद से अस्पताल परिसर की व्यापक साफ सफाई रखने की हिदायत दीं।
विज्ञापन
इसके बाद वह 10 दिनों से अपनी मांगों को लेकर रोज दो घंटे धरना देने वाले यूनिवर्सिटी व अस्पताल कर्मियों के बीच बैठ गए और उनकी समस्याएं सुनकर उन्हें बैठक के लिए चंडीगढ़ आने का निमंत्रण दिया, ताकि समस्याओं को हल करवाया जा सके। मंत्री ने अस्पताल के कई वार्डों का दौरा किया।