{"_id":"608ad90a49ed7161fb48f733","slug":"punjab-has-yet-not-received-vaccine-from-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में टीकाकरण पर संकट: केंद्र से नहीं पहुंची टीके की खेप, स्वास्थ्य मंत्री बोले-कम ही उम्मीद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में टीकाकरण पर संकट: केंद्र से नहीं पहुंची टीके की खेप, स्वास्थ्य मंत्री बोले-कम ही उम्मीद
Thu, 29 Apr 2021 09:34 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 29 Apr 2021 09:34 PM IST
सार
पंजाब सरकार ने अपने स्तर पर भी सीरम संस्थान को 30 लाख खुराकों का ऑर्डर दिया है। दो दिन बाद 18 साल से ऊपर सभी लोगों के टीका लगाने का कार्यक्रम रखा गया है, जो सिरे चढ़ता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
पंजाब में टीकाकरण
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में 1 मई से शुरू होने वाले 18 से 45 वर्ष के लोगों के टीकाकरण अभियान पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। केंद्र से कोराना टीके की खुराकें नहीं पहुंचने से यह संकट खड़ा हुआ है। अब पंजाब को मुख्यमंत्री कोविड राहत कोष से मंगाई गईं 30 लाख टीके की खुराकों के भरोसे ही अभियान शुरू करना पड़ेगा। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने भी केंद्र से खुराकों के मिलने की कम ही उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री बलीबर सिंह सिद्धू ने बताया कि केंद्र सरकार ने 1 मई से 18 साल के ऊपर के लोगों को कोरोना का टीका लगाने की घोषणा की है, लेकिन पंजाब में अभी तक वैक्सीन की कोई भी खेप नहीं पहुंची है। जिसके कारण 18 साल से ऊपर के लोगों को 1 मई से टीका लगाने की अभी कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने अपने स्तर पर भी सीरम संस्थान को 30 लाख खुराकों का ऑर्डर दिया है। दो दिन बाद 18 साल से ऊपर सभी लोगों के टीका लगाने का कार्यक्रम रखा गया है, जो सिरे चढ़ता नजर नहीं आ रहा है। सिद्धू ने बताया कि बुधवार को हमें दो लाख खुराकें मिलीं थी, उससे पहले 1.5 लाख खुराकें मिली थीं। हमारे पास यह सूचना नहीं है कि आज और कल हमें कितनी खुराक केंद्र से और मिलेंगी। अगर हमें टीके की कम से कम दस लाख खुराकें मिलती हैं तो हम इस कार्यक्रम को शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन