फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab & Haryana Highcourt Order for Punjab Chemists

केमिस्टों के लिए हाईकोर्ट का नया फरमान

Mon, 29 Sep 2014 02:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 29 Sep 2014 02:33 PM IST
विज्ञापन
Punjab & Haryana Highcourt Order for Punjab Chemists

पंजाब में अगर कोई नशीली दवाओं का कारोबार न करके आम दवाएं बेचना चाहता है तो उसे अब लाइसेंस मिल सकेगा। सेहत विभाग ने लाइसेंस जारी करने की नीति में बदलाव किया है। जिससे फार्मा कारोबार करने के इच्छुक लोगों और मौजूदा कारोबारियों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन


ड्रग कंट्रोलर अजय सिंगला ने नीति में बदलाव की पुष्टि करते हुए कहा कि आम उत्पाद बेचने वालों को राहत दी गई है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में दायर एक याचिका की सुनवाई के दौरान 2010 में सेहत विभाग ने नई ड्रग पॉलिसी तैयार की थी। जिसके तहत दवाओं की दुकानों की बहुतायत रोकने के लिए भी कुछ नियम बनाए गए थे।
विज्ञापन


जिसमें पांच रिटेल लाइसेंस पर एक होलसेल लाइसेंस जारी करना और आबादी के मुताबिक रिटेल लाइसेंस देना शामिल था। इस कारण नई दुकानों को लाइसेंस मिलना ही बंद हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन की मांग पर बदलाव

Punjab & Haryana Highcourt Order for Punjab Chemists

पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन की मांग पर सेहत विभाग ने नीति में बदलाव किया है। उन लोगों को लाइसेंस जारी करने का फैसला किया गया है, जो नशीली दवाएं नहीं बेचेंगे। नई नीति के मुताबिक सर्जिकल इंप्लांट, डेंटल मैटीरियल, डायग्नॉस्टिक किट व रिएजेंट, ओटीसी ड्रग, मेडिकल डिवाइस और वेटरिनरी ड्रग का होलसेल कारोबार करने वालों को लाइसेंस जारी किए जाएंगे। लेकिन इनमें कोई हैबिट फॉर्मिंग ड्रग नहीं होनी चाहिए।

जो दवा निर्माता उसी परिसर में होलसेल लाइसेंस चाहते हैं, उन्हें भी जारी किया जाएगा। जिन लोगों ने ग्रामीण और अर्धशहरी इलाकों में होलसेल लाइसेंस लिया था और अब रिटेल कारोबार करना चाहते हैं, उन्हें होलसेल लाइसेंस सरेंडर करने पर रिटेल लाइसेंस जारी किया जाएगा, लेकिन उन्हें योग्य व्यक्ति नियुक्त करना होगा।

वे छह प्रतिबंधित साइकोट्रॉपिक ड्रग्स कोडीन, डेक्स्ट्रोप्रोपॉक्सीफीन, बुप्रोनॉर्फिन, निट्राजिपाम, पेंटाजोसिन नहीं बेच सकेंगे। इसकी इजाजत सिर्फ जरूरत पड़ने पर दी जाएगी।

डॉक्टर की इजाजत बनी मुसीबत

Punjab & Haryana Highcourt Order for Punjab Chemists

पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान सुरजीत मेहता ने कहा कि लाइसेंस जारी करने की नीति में बदलाव कर सरकार ने बेरोजगारों को राहत दी है। लेकिन रिटेल लाइसेंस में डॉक्टर की इजाजत की शर्त मुसीबत बन गई है।

केमिस्ट शॉप खोलने के लिए विभाग ने शर्त रखी है कि नजदीकी डॉक्टर लिखकर देगा कि दवा दुकान की जरूरत है, तभी लाइसेंस मिलेगा। डॉक्टर या तो अपने करीबी के लिए लिखकर देगा, या फिर आर्थिक शोषण करेगा। सरकार को इस नीति में भी बदलाव करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed