फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Haryana Highcourt Bar Association election voting result today all update

Punjab Haryana Highcourt: हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव आज, 5030 वकील करेंगे मताधिकार का प्रयोग

Fri, 28 Feb 2025 09:03 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 28 Feb 2025 09:03 AM IST
सार

बार के अध्यक्ष पद के लिए सात उम्मीदवार पूर्व अध्यक्ष विकास मलिक, सरतेज सिंह नरूला, अनिल पाल सिंह शेरगिल, रविंदर सिंह रंधावा, चौहान सतविंदर सिंह सिसोदिया, निर्भय गर्ग और कानू शर्मा मैदान में हैं।

विज्ञापन
Punjab Haryana Highcourt Bar Association election voting result today all update
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के 5,030 वकील शुक्रवार को अपने मताधिकार का प्रयोग कर नेतृत्व पर फैसला लेंगे।
विज्ञापन


बार के अध्यक्ष पद के लिए सात उम्मीदवार पूर्व अध्यक्ष विकास मलिक, सरतेज सिंह नरूला, अनिल पाल सिंह शेरगिल, रविंदर सिंह रंधावा, चौहान सतविंदर सिंह सिसोदिया, निर्भय गर्ग और कानू शर्मा मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए गुरमैल सिंह दुहान, निलेश भारद्वाज, मनमीत सिंह, गौरव गुरचरण सिंह राय और अमन रानी शर्मा के बीच मुकाबला होगा।

महासचिव पद के लिए दविंदर सिंह खुराना, मनविंदर सिंह दलई, गगनदीप जम्मू और परमप्रीत सिंह बाजवा चुनाव लड़ेंगे। संयुक्त सचिव पद के लिए भाग्यश्री सेतिया और किरणदीप कौर मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए हरविंदर सिंह मान, गौरव ग्रोवर, जसप्रीत सिंह सरन (जस्सी), वरुण सिंह ढंडा, अजय कुमार दहिया, सतनाम सिंह, निखिल कौशिक और सौरभ भोरिया अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन


हाईकोर्ट बार चुनाव समिति के अनुसार चुनाव की सुचारू व्यवस्था के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं। गेट नंबर-2 के सामने की पार्किंग बंद रहेगी। रॉक गार्डन की ओर से प्रवेश खुला रहेगा। मतदाताओं की सुविधा के लिए गेट नंबर-1 पर इलेक्ट्रिक गाड़ियां और व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed