फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Haryana High Court Unique Condition for Case Hearing Date on Request

हाईकोर्ट की अजीबोगरीब शर्त, निवेदन पर केस की तारीख चाहिए तो नीम के 20 पौधे लगाइए

Wed, 13 Feb 2019 01:10 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 13 Feb 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
Punjab Haryana High Court Unique Condition for Case Hearing Date on Request
court
सुनवाई की तिथि पर निवेदन कर अगली तारीख मांगने वाले याचिकाकर्ताओं के सामने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस अमित रावल ने अनोखी शर्त रखी है। लगातार तारीख मांगने के मामले आने पर उन्होंने ऐसे याचिकाकर्ता को नीम के 20 पौधे लगाने की शर्त रखने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


जस्टिस अमित रावल की कोर्ट में विभिन्न याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान कई कारणों से बहस न कर पाने की स्थिति में तारीख मांगने का सिलसिला शुरू हो गया। तारीख पड़ने के कारण मामलों के लंबे लटकने को ध्यान में रखते हुए जस्टिस रावल ने इसके लिए वकीलों के सामने एक शर्त रख दी।
विज्ञापन


जस्टिस रावल ने कहा कि वे तारीख तो दे देंगे लेकिन याचिकाकर्ता को इसकी एवज में समाज व पर्यावरण के लिए कुछ करना होगा। जस्टिस रावल ने तारीख मांगने वाले वकीलों से पूछा कि क्या याचिकाकर्ता इसकी एवज में नीम के 20 पौधे लगाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वकीलों ने अपने-अपने क्लाइंट से बात करने के बाद कोर्ट को सूचित किया कि वे इसके लिए तैयार हैं। इसके बाद जिन मामलों में पौधे लगाने की अंडरटेकिंग दी गई उनमें जस्टिस रावल ने तारीख देने का फैसला लिया। तारीख मांगने वालों पर पहले भी जुर्माना लगता आया है लेकिन नीम के पौधे लगाकर तारीख देने का यह अपनी तरह का अलग ही फैसला है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed