{"_id":"629ae56ccaf26e4d8e451245","slug":"punjab-haryana-high-court-summoned-status-report-of-investigation-on-petition-filed-by-inld-leader-gaganjot-sandhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"HighCourt News: इनेलो नेता गगनजोत संधू ने की खुद पर दर्ज मामले की सीबीआई जांच की मांग, हाईकोर्ट ने मांगी जांच की स्टेटस रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HighCourt News: इनेलो नेता गगनजोत संधू ने की खुद पर दर्ज मामले की सीबीआई जांच की मांग, हाईकोर्ट ने मांगी जांच की स्टेटस रिपोर्ट
Sat, 04 Jun 2022 10:24 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 04 Jun 2022 10:24 AM IST
सार
याची ने कोर्ट को बताया कि मामले का शिकायतकर्ता अभी विदेश में है और यह मामला केवल याची को प्रताड़ित करने के लिए है। कोर्ट ने हरियाणा सरकार से जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इनेलो नेता गगनजोत संधू द्वारा पिहोवा में दर्ज मामले की जांच सीबीआई या निष्पक्ष एजेंसी से करवाने की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने जांच की स्टेटस रिपोर्ट तलब कर ली है।
याचिका दाखिल करते हुए गगनजोत ने बताया कि उसके पास गांव में अतिक्रमण को लेकर एक शिकायत आई थी। जब वह मौके पर गया तो वहां तरनदीप सिंह व उसके पिता अवतार सिंह ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान पांच फायर भी हुए। याची ने भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद इस बारे में पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन पुलिस ने राजनीतिक दबाव के चलते आरोपियों का पक्ष लिया। इसके बाद याचिकाकर्ता के ऊपर ही झूठा मुकद्दमा दर्ज करवा दिया गया।
गगनजोत ने कहा कि जिन लोगों ने याची पर हमला किया था वह सत्ताधारी दल से हैं, ऐसे में याची पर दर्ज झूठे मामले की पुलिस सही प्रकार से जांच नहीं कर रही है। इसलिए मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाए। मामले की सुनवाई के दौरान याची ने बताया कि शिकायतकर्ता अभी विदेश में है और यह मामला केवल याची को प्रताड़ित करने के लिए है। इस पर कोर्ट ने हरियाणा सरकार को जांच की स्टेटस रिपोर्ट पर शिकायतकर्ता के बारे में जानकारी देने का आदेश दिया।