फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Haryana High Court Raised Questions on Licence for Colony in NCR

आदेश के बावजूद एनसीआर में रेवड़ियों की तरह बांटे लाइसेंस, नोटिफाई बिना कैसे दे दिए: हाईकोर्ट

Wed, 05 Feb 2020 10:30 AM IST
खुशबू गोयल विवेक शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
विवेक शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 05 Feb 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
Punjab Haryana High Court Raised Questions on Licence for Colony in NCR
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट
एनसीआर में बिना नेचुरल कंजरवेशन जोन निर्धारित किए कॉलोनियों के लिए रेवड़ियों की तरह लाइसेंस बांटे जाने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को जमकर फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के आदेश को हल्के में लेना और एक कान से सुनकर दूसरे से निकाल देना इतना भारी पड़ सकता है कि कोर्ट मुख्य सचिव को तलब कर लेगा। कोर्ट ने कहा कि यदि रवैया नहीं बदला तो अधिकारी परिणाम के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन


रीजनल प्लान 2021 से जुड़ा हुए मामले में चंद्र शेखर मिश्रा की एनसीआर के लिए नेचुरल कंजरवेशन जोन निर्धारित करने को लेकर लंबित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने 16 जनवरी 2015 को एनसीआर में किसी भी प्रकार की सीएलयू पर रोक लगा दी थी। इसके बाद सरकार ने निवेदन किया था कि सीएलयू पर रोक के कारण एनसीआर में विकास कार्य रुक जाएगा, ऐसे में इस रोक को हटाया जाए।
विज्ञापन


इस पर हाईकोर्ट ने इस रोक को हटा दिया था लेकिन साथ ही यह भी आदेश दिए थे कि यह सुनिश्चित कर कोई भी सीएलयू दिया जाए कि वह स्थान नेचुरल कंजरवेशन जोन में न हो। मंगलवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि अभी तक नेचुरल कंजरवेशन जोन अभी तक फाइनल नहीं हुआ है और हरियाणा सरकार ने रेवड़ियों की तरह सीएलयू लाइसेंस जारी किए हैं। इस पर हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि हरियाणा सरकार हाईकोर्ट का मजाक बनाने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने कहा कि यदि यही रवैया रहा तो नए लाइसेंस पर रोक लगाते हुए 2015 के बाद जारी सभी लाइसेंस इस याचिका पर आने वाले निर्णय पर निर्भर कर दिए जाएंगे। कोर्ट ने दो टूक शब्दों में कहा कि एक कान से सुनकर दूसरे कान से निकालने की प्रवृत्ति अधिकारी बंद करें वरना मुख्य सचिव को बुलाने में हाईकोर्ट गुरेज नहीं करेगा। कोर्ट ने अब हरियाणा सरकार को आखिरी मौका देते हुए 6989 नेचुरल कंजरवेशन जोन को नोटिफाई करने पर स्टेटस सौंपने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed