{"_id":"5e4230248ebc3ee5fb3e6b4f","slug":"punjab-haryana-high-court-give-80-days-time-to-haryana-government-for-cash-award-to-players","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों को अवार्ड देने को हरियाणा सरकार के पास पैसा नहीं, हाईकोर्ट से मिला 80 दिन का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ियों को अवार्ड देने को हरियाणा सरकार के पास पैसा नहीं, हाईकोर्ट से मिला 80 दिन का समय
Tue, 11 Feb 2020 10:11 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 11 Feb 2020 10:11 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
सीनियर पैरा नेशनल एथलेटिक चैंपियनशिप में जीतने वाले खिलाड़ियों ने कैश अवार्ड जारी न कर पाने का कारण सरकार ने खजाने में पैसा न होने बताया है। इस पर हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को 30 अप्रैल तक कैश अवार्ड जारी करने के आदेश दिए हैं।
याचिका दाखिल करते हुए हाईकोर्ट को बताया गया कि याचिकाकर्ताओं ने 2015 में सीनियर पैरा नेशनल एथलैटिक चैंपियनशिप में जीत हासिल की थी बावजूद इसके उन्हें कैश अवार्ड नहीं जारी किया गया। हाईकोर्ट के नोटिस के जवाब में सरकार ने बताया कि आवेदन निर्धारित तिथि के बाद किया गया था इसलिए आवेदन रद्द कर दिया गया।
दलीलों के बाद दिसंबर में सरकार ने बताया कि 85 खिलाड़ियों को कैश अवार्ड जारी करने का निर्णय लिया गया है। खेल एवं युवा मामलों के विभाग निदेशक की ओर से बताया गया कि इसको अप्रूवल के लिए भेजा गया था और अप्रूवल मिल भी चुकी है लेकिन खजाने में पैसा न होने के चलते फिलहाल इसे रिलीज नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
कोर्ट को बताया गया कि बजट आने वाला है और बजट के बाद इसे जारी किया जा सकता है। कोर्ट ने कहा कि अब जब सरकार ने निर्णय ले ही लिया है तो याचिका का कोई औचित्य नहीं बचता है। ऐसे में हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा करते हुए हरियाणा सरकार को 30 अप्रैल तक की मोहलत देते हुए उससे पहले नकद राशि जारी करने के आदेश दिए हैं।