{"_id":"6275503a912d88440669d468","slug":"punjab-haryana-high-court-fixed-july-4-for-hearing-on-petition-of-congress-leader-alka-lamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल के खिलाफ बयान: कांग्रेस नेता अलका लांबा की याचिका पर चार जुलाई को सुनवाई करेगा हाईकोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल के खिलाफ बयान: कांग्रेस नेता अलका लांबा की याचिका पर चार जुलाई को सुनवाई करेगा हाईकोर्ट
Fri, 06 May 2022 10:13 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 06 May 2022 10:13 PM IST
सार
अलका लांबा और कवि कुमार विश्वास के खिलाफ रोपड़ में 12 अप्रैल को एफआईआर दर्ज की गई थी। कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल पर खालिस्तानियों के समर्थक होने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
alka lamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दिए गए बयान के चलते रोपड़ में दर्ज एफआईआर को चुनौती देने वाली कांग्रेसी नेता अलका लांबा की याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने 4 जुलाई को सुनवाई तय की है।
विज्ञापन
अलका लांबा और कवि कुमार विश्वास के खिलाफ रोपड़ में 12 अप्रैल को एफआईआर दर्ज की गई थी। कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल पर खालिस्तानियों के समर्थक होने का आरोप लगाया था। कुमार विश्वास की ओर से लगाए आरोपों के बाद अलका लांबा ने भी ऐसा ही बयान देकर उनका समर्थन किया था। इसके बाद अलका लांबा के खिलाफ रोपड़ में एफआईआर दर्ज की गई थी। इस एफआईआर को रद्द करने की मांग को लेकर अलका लांबा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। हाईकोर्ट लांबा की याचिका पर 4 जुलाई को सुनवाई करेगा।
विज्ञापन