{"_id":"650001cc0dbce8e49b0a9f34","slug":"punjab-haryana-high-court-bar-association-issued-show-cause-notice-to-lawyer-accused-of-misbehaving-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: तीज उत्सव के दौरान वकील ने महिला साथी से की बदसलूकी, बार ने जारी किया कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: तीज उत्सव के दौरान वकील ने महिला साथी से की बदसलूकी, बार ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
Tue, 12 Sep 2023 11:49 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 12 Sep 2023 11:49 AM IST
सार
हाईकोर्ट की एक महिला वकील ने बार एसोसिएशन को शिकायत दी है कि तीज उत्सव के दिन एक वकील ने उसके साथ बदसलूकी की और अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। इसके साथ ही महिला वकील ने शिकायत में कहा है कि आरोपी ने उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट
- फोटो : File Photo
विस्तार
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने समुदाय विशेष की महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप में एक वकील को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। चंडीगढ़ के वकील पर तीज उत्सव के दौरान महिला वकील से बदसलूकी करने का भी आरोप है। आरोपी वकील को मंगलवार को बार एसोसिएशन के सामने पेश होकर जवाब दाखिल करने को कहा गया है।
हाईकोर्ट की एक महिला वकील ने बार एसोसिएशन को शिकायत दी है कि तीज उत्सव के दिन एक वकील ने उसके साथ बदसलूकी की और अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। इसके साथ ही महिला वकील ने शिकायत में कहा है कि आरोपी ने उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उसने शादीशुदा होते हुए भी खुद को अविवाहित बताते हुए शिकायतकर्ता को विवाह निवेदन दिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी एक वर्ग विशेष से है और एक समुदाय विशेष की लड़कियों को निशाना बना रहा है।
यह भी पढ़ें: Zirakpur News: दोस्त के घर आया बिजनेसमैन, चाय-पानी पिया फिर गन निकाली और खुद को मार ली गोली
विज्ञापन
बार एसोसिएशन ने इस मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए अब आरोपी वकील को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए इन आरोपों पर अपना पक्ष रखने को कहा है। आरोपी को मंगलवार को बार एसोसिएशन के सामने पेश होना होगा। बार ने नोटिस में स्पष्ट किया है कि यदि आरोपी बार के सामने पेश नहीं होता है तो यह मान लिया जाएगा कि उसके पास कहने को कुछ भी नहीं है।
आरोपी वकील ने कहा-मेरी कोई गलती नहीं
वहीं आरोप वकील का कहना है कि महिला वकील कई लोगों के खिलाफ झूठी शिकायतें दे चुकी है और इस मामले में मेरी कोई गलती नहीं है। तीज के बाद मेरे खिलाफ अफवाहें फैलाई जा रही थी और इसके चलते मैंने शिकायतकर्ता को मानहानि का नोटिस भेजा था। इस नोटिस के कारण ही बार एसोसिएशन को अब मेरे खिलाफ शिकायत दी गई है ताकि मैं समझौता कर लूं।