फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab, Haryana and Chandigarh are not working on online registration of CNG kits in vehicles 

सीएनजी किट: ऑनलाइन पंजीकरण के लिए गंभीर नहीं हरियाणा-पंजाब और चंडीगढ़, केंद्र की भी नहीं मानी

Tue, 27 Jul 2021 01:04 PM IST
निवेदिता वर्मा अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 27 Jul 2021 01:04 PM IST
सार

वाहनों में सीएनजी की बढ़ती मांग को देखते हुए पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में सीएनजी पंपों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हुआ है। तीन साल पहले की संख्या के मुकाबले तीन गुना की वृद्धि हुई है।

विज्ञापन
Punjab, Haryana and Chandigarh are not working on online registration of CNG kits in vehicles 
सीएनजी किट। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

वाहनों में सीएनजी किट के ऑनलाइन पंजीकरण को लेकर पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ गंभीर नहीं हैं। इस बाबत केंद्र के करीब ढाई साल पहले भेजे गए पत्र पर अभी तक तीनों राज्यों ने अमल नहीं किया है। इससे वाहनों में लगाई जाने वाली सीएनजी किटों का अनाधिकृत तरीके (मैन्युअल) से पंजीकरण हो रहा है। जबकि बढ़ती पेट्रोल और डीजल की कीमत से तीनों राज्यों में सीएनजी की मांग में 30 फीसदी का इजाफा हुआ है।

विज्ञापन


15 नवंबर, 2018 को केंद्र के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ सहित देश के सभी राज्यों को एक पत्र जारी किया गया था। इसमें पर्यावरण संरक्षण का जिक्र करते हुए दिल्ली की तर्ज पर सभी राज्यों को सीएनजी को बढ़ावा देने की बात कही गई थी। साथ ही राज्यों को कहा गया था कि वाहनों में सीएनजी पंजीकरण ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की जाए। इस पत्र के ढाई साल बीत जाने के बाद भी राज्य सरकारों ने इस ओर कोई भी कार्य नहीं किया है, जिसके कारण राज्यों में अवैध तरीके से वाहनों में अनाधिकृत सीएनजी किट लगाई जा रही हैं। इस कारण वाहनों में दुर्घटनाओं की 70 फीसदी संभावनाएं बढ़ जाती हैं। यह खुलासा हाल ही में सीएनजी आपूर्ति करने वाली विभिन्न कंपनियों के सर्वे में भी हो चुका है। इसके बाद भी राज्य इस मामले में गंभीर लापरवाही बरत रहे हैं। 

विज्ञापन

तीन गुना हुई सीएनजी पंपों की संख्या

वाहनों में सीएनजी की बढ़ती मांग को देखते हुए पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में सीएनजी पंपों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हुआ है। तीन साल पहले की संख्या के मुकाबले तीन गुना की वृद्धि हुई है। वर्तमान में चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में सीएनजी के 18-20 पंप संचालित हो रहे हैं। पंजाब में सीएनजी पंपों की संख्या 50-55 और एनसीआर मिलाकर हरियाणा में 70-80 सीएनजी पंप स्थापित हो गए हैं।

2024 तक 70 प्रतिशत बढ़ेगी संख्या
केंद्र सरकार ने 2024 तक उत्तर-भारत के सभी राज्यों में सीएनजी पंपों की संख्या 70 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य तय किया है। हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ सहित अन्य उत्तर भारत के राज्यों में सीएनजी पंपों की संख्या 2024 तक 1000 के पार हो जाएगी। 

वाहन स्वामियों को ये नुकसान 

  • अनाधिकृत किट में जल्द तकनीकी परेशानियां होने की संभावना अधिक रहती है।
  • वाहन दुर्घटना में इंश्योरेंस कंपनियां स्वामी को क्लेम नहीं देती हैं।
  • अनाधिकृत किट और पुराने सिलिंडर से वाहन में दुर्घटना की संभावनाएं अधिक। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed