फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   grenade attack on pathankot cantonment punjab crime news

पंजाब : पठानकोट छावनी पर ग्रेनेड हमला, पूरे जिले में अलर्ट, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस 

Mon, 22 Nov 2021 05:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पठानकोट
अमर उजाला नेटवर्क, पठानकोट Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 22 Nov 2021 05:00 AM IST
सार

बाइक सवारों ने त्रिवेणी द्वार पर फेंका ग्रेनेड, कोई हताहत नहीं। 

विज्ञापन
grenade attack on pathankot cantonment punjab crime news
पठानकोट छावनी पर ग्रेनेड हमला - फोटो : ANI

विस्तार

शहर के सैन्य क्षेत्र त्रिवेणी द्वार गेट पर बीती देर रात करीब एक बजे अज्ञात बाइक सवारों ने ग्रेनेड से हमला किया। मामले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिल्हाल पुलिस ने पूरे जिले में अलर्ट जारी किया है। एसएसपी पठानकोट सुरिंदर लांबा समेत पुलिस के सभी आला अधिकारी मौके पर हैं। सैन्य क्षेत्र के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से सुराग निकालने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात एक  बजे पठानकोट के काठ वाला पुल से धीरा जाने वाले रास्ते में पड़ते सेना के त्रिवेणी द्वार पर मोटर साइकिल सवारों ने ग्रेनेड फेंका। जिससे वहां तेज धमाका हुआ। हालांकि, गेट पर ड्यूटी दे रहे जवान दूरी पर थे। इसलिए किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। ग्रेनेड फेंकने वाले बाइक सवार किधर से आए और किधर गए, इसके बारे सैन्य अधिकारी भी नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसएसपी  खुद मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस द्वारा जिला भर में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। नाकों पर पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है।

देर रात मोटर साइकिल पर कुछ लोग सवार होकर आए और सेना के त्रिवेणी द्वार गेट पर ग्रेनेड फेंका। बाइक पर कितने लोग सवार थे, वह किधर से आए, किधर गए, इसके बारे में फिलहाल कोई सूचना नहीं है। सेना के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। उसी के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। सभी नाकों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।  सुरिंदर लांबा, एसएसपी, पठानकोट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed