{"_id":"57fe567c4f1c1b8e1528eef4","slug":"punjab-govt-will-take-big-decision-on-regularization-of-27-thousand-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 हजार कर्मियों के भविष्य का फैसला आज, सरकार सौंपेगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 हजार कर्मियों के भविष्य का फैसला आज, सरकार सौंपेगी रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 13 Oct 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न विभागों में कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त करीब 27 हजार मुलाजिमों के भविष्य का फैसला वीरवार को होगा। इसी के साथ यह तय हो जाएगा कि चुनावी साल में सरकार इन मुलाजिमों को रेगुलर करेगी या नहीं। रेगुलराइजेशन की मांग को लेकर विभिन्न विभागों के मुलाजिम संगठन लंबे समय से संघर्ष करते आ रहे हैं। सीएम प्रकाश सिंह बादल केसाथ भी मुलाजिम एसोसिएशनों की मीटिंग हुई थी।
इसमें सरकार ने रेगुलर करने के संबंध में आश्वासन भी दिया था। माना जा रहा था कि पिछली कैबिनेट मीटिंग में सरकार मुलाजिमों को रेगुलराइजेशन का तोहफा दे सकती है, लेकिन उसमें सिर्फ सब-कमेटी गठित कर दी गई। डिप्टी सीएम सुखबीर बादल की अगुवाई में गठित उच्चस्तरीय कमेटी अब मुलाजिमों को रेगुलर करने के संबंध में अपनी रिपोर्ट देगी।
पहले कमेटी ने बारह अक्तूबर को रिपोर्ट देनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से कमेटी की मीटिंग नहीं हो सकी। कमेटी केसदस्य और सेहतमंत्री सुरजीत ज्याणी ने कहा कि करीब 27 हजार मुलाजिम कॉन्ट्रैक पर नियुक्त हैं। इनके रेगुलराइजेशन को लेकर वीरवार को सब-कमेटी की मीटिंग होगी। उसमें लिए गए फैसले के मुताबिक सरकार को वीरवार को ही रिपोर्ट दे दी जाएगी।