फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   punjab govt will recruit six thousand teachers, golden chance for youth

15 दिन में 6 हजार टीचर्स की भर्ती, युवाओं के लिए सुनहरा मौका

Fri, 02 Sep 2016 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Fri, 02 Sep 2016 09:25 AM IST
विज्ञापन
punjab govt will recruit six thousand teachers, golden chance for youth
डीयू दाखिला
सरकारी टीचर बनने के इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा मौका। अगले 15 दिन में 6 हजार टीचर्स की भर्ती होने जा रही है। पंजाब प्रदेश में छह हजार नए शिक्षकों की भर्ती पंद्रह दिन में की जाएगी। इसके अलावा 8 सिंतबर को 4500 ईटीटी शिक्षकों को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल नियुक्ति पत्र देंगे।
विज्ञापन


गरीब विद्यार्थियों को मुफ्त शिक्षा देने के लिए प्रदेश भर में आठ मेरिटोरियस स्कूलों की स्थापना की है। ये बातें शिक्षा मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा ने वीरवार को जीरा तहसील के हाई स्कूल को सीनियर सेकेंडरी स्कूल तलवंडी जले खां में अपग्रेड करके उसका उद्घाटन करने के दौरान कहीं।
विज्ञापन

नौ साल में सरकारी स्कूलों में भर्ती किए 70 हजार शिक्षक

punjab govt will recruit six thousand teachers, golden chance for youth
डीयू दाखिला - फोटो : अमर उजाला
शिक्षा मंत्री डा. चीमा ने कहा कि पिछले नौ साल में अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार ने प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों में 70 हजार शिक्षकों की भर्ती की है। राज्य में पहली बार सरकारी स्कूलों के 2200 शिक्षकों को तरक्की देकर लेक्चरार बनाया है।

इसके अलावा सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी 80 फीसदी नंबर लेते हैं तो पंजाब सरकार उन्हें मेरिटोरियस स्कूल में मुफ्त शिक्षा देगी। फिरोजपुर समेत प्रदेश में आठ मेरिटोरियस स्कूल स्थापित किए हैं।

जीरा तहसील के छह हाई स्कूलों को अपग्रेड कर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनाए हैं, जबकि एक मिडिल स्कूल को अपग्रेड कर हाई स्कूल बनाया है। इस मौके पर जीरा के विधायक हरि सिंह जीरा समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed