फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab govt transfered ias officers

पंजाब में 14 आईएएस अफसर इधर से उधर हुए

Fri, 22 Jan 2016 03:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 22 Jan 2016 03:23 PM IST
विज्ञापन
punjab govt transfered ias officers

पंजाब सरकार ने 14 सीनियर आईएएस अफसरों का तबादला किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि डीपी रेड्डी को प्रमुख सचिव वित्त और वित्तायुक्त-कर का अतिरिक्त चार्ज, जी वज्रलिंगम को प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा, रोशन सुंकारिया को प्रमुख सचिव श्रम और प्रमुख सचिव प्रिंटिंग व स्टेशनरी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। विश्वजीत और कृपा शंकर सरोज को अतिरिक्त चार्ज से मुक्त किया गया है।

विज्ञापन


अनुराग अग्रवाल को प्रमुख सचिव सामाजिक सुरक्षा महिला व बाल विकास, जसपाल सिंह को सचिव वित्त, खर्चा और साइंस तकनीक वातावरण सचिव का अतिरिक्त चार्ज, अनुराग वर्मा को सचिव उच्च शिक्षा, अजॉय शर्मा को सचिव जल सप्लाई व सैनिटेशन, अजीत सिंह पन्नू को कमिश्नर गुरुद्वारा चुनाव और पटियाला के डिविजनल कमिश्नर का अतिरिक्त चार्ज, सुप्रीत गुलाटी को अतिरिक्त सचिव वित्त।
विज्ञापन


डायरेक्टर खजाना, कुमार अमित को संयुक्त प्रमुख सचिव सीएम, दीपक लाकड़ा को डायरेक्टर कल्याण एससी-बीसी, श्रुति सिंह को विशेष सचिव गृह, दीपइंदर सिंह को सचिव ग्रामीण विकास व पंचायत का अतिरिक्त चार्ज और सचिव मंडी बोर्ड, हरीश नैय्यर को संयुक्त सचिव पर्सोनल नियुक्त किया गया है। एडीसी लुधियाना कुलदीप सिंह वैद को एडीसी विकास का अतिरिक्त चार्ज और एडीसी जालंधर गिरीश दयालन को एडीसी विकास का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed