फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Govt orders former CM Rajinder Kaur Bhattal to vacate government house by May 5

पंजाब: पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल को सरकारी कोठी खाली करने का अल्टीमेटम, दो दिन का दिया गया समय

Tue, 03 May 2022 07:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 03 May 2022 07:09 PM IST
सार

राजिंदर कौर भट्ठल के पास सरकारी कोठी खाली करने के लिए सिर्फ दो दिन का और समय बचा है। अगर वे इस दौरान कोठी खाली नहीं करतीं तो उन्हें मार्केट किराये के साथ ही 126 प्रतिशत जुर्माना भी भरना पड़ेगा।

विज्ञापन
Punjab Govt orders former CM Rajinder Kaur Bhattal to vacate government house by May 5
पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल को सरकार ने नोटिस जारी किया है। नोटिस में पांच मई तक चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-2 की कोठी खाली करने को कहा गया है। भट्ठल को पंजाब राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उन्हें यह आवास दिया था।

विज्ञापन


लहरा विधानसभा क्षेत्र से 2017 चुनाव में परमिंदर सिंह ढींडसा (शिअद) ने राजिंदर कौर भट्ठल (कांग्रेस) को 26815 मतों के अंतर से हराया था। इसके बाद 2018 में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भट्ठल को पंजाब राज्य योजना आयोग का उपाध्यक्ष बनाकर चंडीगढ़ सेक्टर-2 में कोठी नंबर आठ का आवंटन किया था। तब से पूर्व मुख्यमंत्री इसी सरकारी आवास का इस्तेमाल कर रहीं थीं लेकिन हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर पंजाब राज्य आयोग समेत 20 बोर्ड और आयोग को भंग कर दिया गया था। इसके बाद अब सरकार ने उन्हें सरकारी कोठी खाली करने का अल्टीमेटम दिया है। हालांकि अभी तक इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल ने कोई भी बयान जारी नहीं किया है।
विज्ञापन


सिविल सचिवालय में अलॉट था कमरा
राजिंदर कौर भट्ठल के प्रति पहले की सरकारों ने खूब मेहरबानियां कीं। प्रदेश की तत्कालीन सरकार ने उन्हें आवंटित सरकारी आवास का किराया तक रिफंड करवा दिया था। इसके बाद उन्हें पंजाब राज्य योजना बोर्ड की वाइस चेयरमैन की हैसियत से पंजाब सिविल सचिवालय में नियमों के विपरीत कमरा आवंटित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


126 प्रतिशत देना होगा जुर्माना
राजिंदर कौर भट्ठल के पास सरकारी कोठी खाली करने के लिए सिर्फ दो दिन का और समय बचा है। अगर वे इस दौरान कोठी खाली नहीं करतीं तो उन्हें मार्केट किराये के साथ ही 126 प्रतिशत जुर्माना भी भरना पड़ेगा।


मंत्रियों को आवंटित होती है यह कोठी
यह कोठी राजिंदर कौर भट्ठल को चंडीगढ़ के प्राइम सेक्टर-2 में आवंटित हुई थी। यह कोठी कैबिनेट मंत्रियों के लिए आरक्षित सरकारी कोठियों में से एक है। हैरान करने वाली बात यह है कि भट्ठल को सरकारी कोठी मिलने के साथ ही बिजली और पानी भी मुफ्त दिया जा रहा था। कैबिनेट रैंक के अधिकारियों को मिलने वाली कोठी में आने वाले बिजली और पानी के बिल को पीडब्ल्यूडी भरता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed