फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Govt Changes School Timing due to Fog

Punjab News: पंजाब में बदला सभी स्कूलों का समय, सोमवार से लागू होगा नया टाइम टेबल, जानें अब कितने बजे खुलेंगे

Sun, 03 Dec 2023 09:22 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 03 Dec 2023 09:22 AM IST
सार

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर यह कदम उठाया है। यह आदेश सारे प्राइमरी, मिडिल, हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में लागू होंगे।

विज्ञापन
Punjab Govt Changes School Timing due to Fog
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के कई जिलों में पड़ रही धुंध के कारण बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी, एडेड, मान्यता प्राप्त व निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। अब स्कूल सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर 3:30 बजे तक खुलेंगे। यह आदेश सोमवार से लागू होंगे। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर यह कदम उठाया है। यह आदेश सारे प्राइमरी, मिडिल, हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में लागू होंगे।

विज्ञापन

छाएगी घनी धुंध, येलो अलर्ट जारी

पंजाब में रात के तापमान में गिरावट जारी है। शनिवार को 0.9 डिग्री की कमी दर्ज की गई। इस तरह से दो दिनों में तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस गिर गया है। उधर, मौसम विभाग ने रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में खास तौर से सुबह के समय घनी धुंध छाई रहेगी।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों को वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है। विभाग के मुताबिक घनी धुंध के कारण आने वाले दिनों में पंजाब में रात के तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। शनिवार को सबसे कम 8.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान मोगा के बुध सिंह वाला का रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के प्रमुख शहरों में अमृतसर का न्यूनतम तापमान 10.0, लुधियाना का 11.8, पटियाला का 11.0, पठानकोट का 10.4, बठिंडा का 9.6, फरीदकोट का 8.5, गुरदासपुर का 10.5, बरनाला का 9.2, फिरोजपुर का 9.0, जालंधर का 10.7, मोहाली का 12.6 और रोपड़ का 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 


दिन में धूप खिली रहने के कारण अधिकतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई लेकिन फिलहाल यह सामान्य के नजदीक ही बना है। सबसे अधिक 26.4 डिग्री सेल्सियस तापमान फरीदकोट का दर्ज किया गया। विभाग ने अगले चार दिन पंजाब में मौसम शुष्क बने रहने की भविष्यवाणी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed