फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Governor Banwarilal Purohit press conference in Chandigarh responded to CM Mann's allegations

राज्यपाल पुरोहित का मुख्यमंत्री को जवाब: बोले- आठ चुनाव लड़े, पांच जीते, मेरा रिजल्ट 60 %, सीएम मान का जीरो

Fri, 26 Jul 2024 04:49 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 26 Jul 2024 04:49 PM IST
सार

पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने शुक्रवार दोपहर पंजाब राजभवन में प्रेस कांफ्रेंस कर मुख्यमंत्री भगवंत मान के आरोपों पर जवाब दिया।

विज्ञापन
Punjab Governor Banwarilal Purohit press conference in Chandigarh responded to CM Mann's allegations
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच खींचतान का सिलसिला लगातार जारी है। मुख्यमंत्री मान और राज्यपाल पुरोहित एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहते हैं। एकबार फिर दोनों के बीच तनातनी का माहौल बना हुआ है। शुक्रवार दोपहर चंडीगढ़ स्थित पंजाब राजभवन में राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने प्रेस कांफ्रेंस की। इस पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान के आरोपों का जवाब दिया। गवर्नर ने सीएम मान को अपने अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि मैंने आठ बार चुनाव लड़े, पांच जीते और तीन हारे। ऐसे में मेरा रिजल्ट 60 परसेंट है, लेकिन भगवंत मान का रिजल्ट जीरो प्रतिशत है।  
विज्ञापन


वहीं, गवर्नर ने पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार को प्रदेश में बिगड़ते लॉ एंड आर्डर पर पर भी घेरा। गवर्नर ने कहा मैं अपनी आंखों के आगे गलत होता नहीं देख सकता। 
विज्ञापन


इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वीरवार को जालंधर में जनता दरबार लगाया था। जहां सीएम मान ने पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित पर निशाना साधते हुए कहा था कि पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित हैं और वे सिलेक्टिड हैं। पुरोहित तीन बार चुनाव हारे हैं। तीन बार चुनाव हारे हुए राज्यपाल पुरोहित मेरी (पंजाब) आधी सरकार लेकर घूम रहे हैं। इससे ऐसा लगता है कि हम सिलेक्टिड हैं और राज्यपाल इलेक्टिड हैं। मान ने कहा कि पंजाब की सरकार चुनी हुई है। हमारे 92 विधायक हैं। हमारी सरकार विधायकों व अच्छे लोगों से रायकर यूनिवर्सिटी के वीसी लगाना चाहती है. लेकिन राज्यपाल को इस बात से भी ऐतराज है। राष्ट्रपति ने हमारे बिल को वापस भेज दिया है। उस पर हम कानूनी माहिरों से राय कर रहे हैं। लेकिन यह सब उन सरकारों में हो रहा है, जहां पर गैर भाजपा सरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि सीएम मान को उनका प्रदेश के 10 विश्वविद्यालयों का चांसलर बनना पसंद नहीं है। पंजाब के 10 विश्वविद्यालय ऐसे हैं, जहां रेगुलर वाइस चांसलर नहीं है। राज्यपाल ने कहा कि यूजीसी की गाइडलाइंस हैं कि विश्वविद्यालयों में अगर वाइस चांसलर नियुक्त करना है, तो सर्च कमेटी बनाई जाए। इस सर्च कमेटी में स्टेट और यूजीसी की ओर से नियुक्त लोग होते हैं, जो मेरिट के आधार पर काम करते हैं। उन्होंने कहा कि वह मेरिट पर चलते हैं। पूरा प्रोसेस होने के बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता था, उसमें से सेलेक्शन होती है। राज्यपाल ने कहा, क्योंकि वह किसी के कहने पर काम नहीं करते, इसलिए कुछ लोगों को उनसे हमेशा तकलीफ रहती है, यह बात सब जानते हैं। यहां तक की राज्यपाल ने तमिलनाडु का जिक्र करते हुए कहा कि वहां भी यूजीसी के प्रोसेस के जरिये 27 विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलर नियुक्त किए थे, लेकिन किसी ने आवाज तक नहीं उठाई।

मेरे दौरे से सीएम इतना डरते क्यों हैं, मुझे कोई चुनाव नहीं लड़ना

राज्यपाल ने कहा कि सीएम मान उनके बॉर्डर एरिया के दौरे से इतना क्यों डरते हैं, उन्हें आज तक इसका कारण नहीं पता चला। उन्होंने कहा कि वह अपनी आंखों के सामने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को बिगड़ते नहीं देख सकते। प्रदेश में ड्रग्स का बढ़ता कारोबार और तस्करी एक बड़ी समस्या है, जिसको लेकर वह खुद प्राथमिक तौर पर इसे जड़ से खत्म करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। राज्यपाल ने कहा कि मुझसे कांग्रेस, भाजपा, आप और बाकी राजनीतिक दलों के नेता मिलने आते हैं, मैं सबको समय देता हूं। मैं प्रदेश की समस्या को लेकर आगे भी दौरे करूंगा, क्योंकि मुझे कोई चुनाव नहीं लड़ना है, मुझे राजनीति करनी होती तो गवर्नर नहीं बनता। बीते लंबे अरसे से सीएम ने मुझसे किसी भी विषय पर बात तक नहीं की है, मेरी तो सिर्फ प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से बातचीत होती है। इस्तीफे को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मुझे पसंद नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed