फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Governor Banwari Lal Purohit will visit border areas of Punjab from 20 to 23 Feb

Punjab: राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित 20 से 23 फरवरी तक करेंगे बॉर्डर एरिया का दौरा, छठी बार करेंगे मुआयना

Mon, 12 Feb 2024 07:45 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 12 Feb 2024 07:45 PM IST
सार

बनवारी लाल पुरोहित तीन फरवरी को पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से इस्तीफा दे चुके हैं। हालांकि राज्यपाल का इस्तीफा अब तक राष्ट्रपति की ओर से स्वीकार नहीं किया गया है। इस्तीफे के अगले दिन ही गवर्नर ने सीमावर्ती इलाकों में जाने के लिए दौरा तय किया था।

विज्ञापन
Punjab Governor Banwari Lal Purohit will visit border areas of Punjab from 20 to 23 Feb
बनवारी लाल पुरोहित - फोटो : फाइल फोटो।

विस्तार

पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित एक बार फिर पंजाब के सीमावर्ती इलाकों का मुआयना करने के दौरे पर जा रहे हैं। राज्यपाल पुरोहित 20 से 23 फरवरी को पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा के अलावा सामाजिक दृष्टिकोण से इस बार दौरा करेंगे।
विज्ञापन


उनके साथ मुख्य सचिव, डीजीपी, बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर, सेना, एनआईए और बीएसएनएल के वरिष्ठ अधिकारी भी रहेंगे। यह छठी बार होगा जब राज्यपाल पिछले ढाई साल में सीमावर्ती क्षेत्रों के दौरे पर जा रहे हैं। 
विज्ञापन


इन सीमावर्ती क्षेत्रों का राज्यपाल करेंगे दौरा
राज्यपाल 20 से 23 फरवरी तक पठानकोट, गुरुदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का के सीमावर्ती जिलों में जाएंगे। उनके इस यात्रा कार्यक्रम में उनके पिछले दौरों के बाद हुई प्रगति की समीक्षा करने और हाल के दिनों में सामने आए किसी भी नए मुद्दे के समाधान के लिए केंद्रीय एजेंसियों और राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ बैठकें शामिल हैं। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य केंद्रीय और राज्य एजेंसियों के बीच बाधाओं को दूर करने के लिए समन्वय बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ग्राम सुरक्षा समितियों के साथ करेंगे बातचीत
राज्यपाल इस दौरे पर ग्राम रक्षा समितियों (वीडीसी) के साथ बातचीत करेंगे। जो सीमावर्ती क्षेत्रों में नशीले पदार्थों और अन्य सामाजिक बुराइयों से निपटने में सहायक साबित हुई हैं। इनका उद्देश्य विभिन्न जन प्रतिनिधियों और प्रेस से जमीनी स्तर की जानकारी और प्रतिक्रिया जुटाना है जिससे केंद्र और राज्य सरकार दोनों स्तरों पर सीमावर्ती क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न मुद्दों से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed